GSSSB X-Ray Assistant Recruitment 2025: गुजरात अधीनस्थ सेवा सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत एक्स-रे असिस्टेंट, क्लास-3 भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 40 पदों को डायरेक्ट भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया OJAS की आधिकारिक वेबसाइट पर 01 सितम्बर 2025 (दोपहर 1:00 बजे) से 15 सितम्बर 2025 (रात 11:59 बजे) तक आयोजित की जाएगी।
इस लेख में हम आपको GSSSB एक्स-रे असिस्टेंट भर्ती 2025 से जुड़ी सभी जानकारी देंगे – परीक्षा पैटर्न, वेतन, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीख और सिलेक्शन प्रक्रिया।
मुख्य जानकारी – GSSSB X-Ray Assistant Recruitment 2025
| प्रश्न | जानकारी |
| संस्था का नाम | Gujarat Subordinate Service Selection Board (GSSSB) |
| पद का नाम | एक्स-रे असिस्टेंट, क्लास-3 |
| कुल पद | 40 |
| विज्ञापन संख्या | 346/202526 |
| विभाग | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| परीक्षा मोड | CBRT/OMR (MCQ आधारित) |
| आधिकारिक वेबसाइट्स | gsssb.gujarat.gov.in |
महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)
| घटना | तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 01 सितम्बर 2025 (दोपहर 1:00 बजे) |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 15 सितम्बर 2025 (रात 11:59 बजे) |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख | 18 सितम्बर 2025 (रात 11:59 बजे) |
| परीक्षा तारीख | बाद में जारी की जाएगी |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
शैक्षणिक पात्रता: उम्मीदवार ने हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ पास की हो।
कंप्यूटर ज्ञान: गुजरात सिविल सर्विसेज क्लासिफिकेशन रूल्स, 1967 के अनुसार बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होना अनिवार्य है।
भाषा ज्ञान: उम्मीदवार को गुजराती और/या हिंदी भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
- कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
- ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 33 वर्ष
आयु में छूट (Age Relaxations)
- सामान्य वर्ग की महिलाएँ: 5 वर्ष
- आरक्षित वर्ग पुरुष: 5 वर्ष
- आरक्षित वर्ग महिलाएँ: 10 वर्ष
- PwD: 10 से 20 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिक: नौकरी समय + 3 वर्ष की छूट
वेतन (Salary)
| समय | वेतन |
| पहले 5 वर्ष (Fixed Pay) | ₹26,000/- प्रति महीना |
| 5 वर्ष बाद (Regular Pay Scale) | ₹19,900 – ₹63,200 (लेवल-2) + अन्य भत्ते (नियमों के अनुसार) |
आवेदन शुल्क (Application Fees)
| केटेगरी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य वर्ग | ₹500/- |
| सभी महिलाएँ, SC, ST, SEBC, EWS, PwD, भूतपूर्व सैनिक | ₹400/- |
- भुगतान का तरीका: केवल ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या वॉलेट्स के माध्यम से)
- शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 18 सितम्बर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- सुचना: परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन एक प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
- परीक्षा का स्वरूप MCQ (Multiple Choice Questions) आधारित होगा।
- परीक्षा का संचालन CBRT (Computer Based Recruitment Test) अथवा OMR (Optical Mark Recognition) प्रणाली से किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
| विषय | मार्क्स |
| Logical Reasoning & Data Interpretation | 30 |
| Quantitative Aptitude | 20 |
| Indian Constitution, Current Affairs, Gujarat & General Knowledge | 30 |
| Subject-Related Questions (Medical/Technical) | 120 |
- कुल: 200 मार्क्स
- परीक्षा समय: 3 घंटे (180 मिनट)
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएँ।
Step 2: विज्ञापन संख्या 346/202526 के लिए “Apply Online” पर क्लिक करें।
Step 3: ऑनलाइन फॉर्म में अपने सभी प्रमाणपत्रों के अनुसार सही जानकारी भरें।
Step 4: आवश्यक दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
Step 5: फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन नंबर जनरेट करें।
Step 6: ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करे।
Step 7: भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंट आउट लें।
निष्कर्ष
GSSSB एक्स-रे असिस्टेंट भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्थायी और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती के माध्यम से 40 पदों पर डायरेक्ट भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवारों को हायर सेकेंडरी (भौतिकी, रसायन और अंग्रेजी विषय) पास होना चाहिए, साथ ही बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और गुजराती/हिंदी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
इस भर्ती में उचित वेतन और आकर्षक भत्ते इसे उम्मीदवारों के लिए और भी शानदार बनाती है। इच्छुक उम्मीदवार समय पर ऑनलाइन आवेदन करें और भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और रसीद का प्रिंट आउट अवश्य रखें।
GSSSB X-Ray Assistant Recruitment 2025 – FAQ
1) GSSSB एक्स-रे असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उतर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितम्बर 2025 है।
2) इस भर्ती में कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?
उतर: इस भर्ती में कुल 40 पद उपलब्ध हैं।
3) GSSSB एक्स-रे असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
उतर: उम्मीदवारों की आयु 18–33 वर्ष होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग के लिए नियम अनुसार छूट लागू होगी।
4) इस भर्ती की परीक्षा पैटर्न क्या है?
उतर: परीक्षा MCQ आधारित होगी, जिसमें Part A – 50 मार्क्स और Part B – 150 मार्क्स होंगे।
5) आवेदन शुल्क कितना है?
उतर: सामान्य वर्ग के लिए ₹500 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹400 है।
