अगर आप गुजरात में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! GSSSB ने वर्क असिस्टेंट (Class – 3) के 872 पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की है। यह भर्ती नर्मदा, जल संसाधन, जल सप्लाई कल्पसर विभाग के तहत की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन केवल OJAS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, और आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है।

यदि आप भी इस शानदार अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में हम आपको भर्ती से जुडी सभी जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं।

मुख्य जानकारी – GSSSB Work Assistant Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनGujarat Subordinate Service Selection Board (GSSSB)
पद का नाम वर्क असिस्टेंट (Class – 3)
विभागनर्मदा, जल संसाधन, जल सप्लाई कल्पसर विभाग, गांधीनगर
कुल पद872
वेतन₹26,000/- महीना से शुरू
शैक्षणिकताDiploma (Civil Engineering)
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटgsssb.gujarat.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत20 मई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख31 जुलाई 2025 (बढ़ाई गई है)
फीस जमा करने की आखिरी तारीख31 जुलाई 2025
परीक्षा की तारीखजल्द जारी की जाएगी
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निचे दी गई शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:

Civil Engineering में Diploma या निचे में से किसी एक क्षेत्र में डिप्लोमा की डिग्री:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • Diploma in Civil (Construction)
  • Diploma in Civil (Public Health & Environment)
  • Diploma in Civil Engineering (Environment & Pollution Control)
  • Diploma in Construction Technology

महत्वपूर्ण सुचना: अगर आपने B.E. या B.Tech (सिविल इंजीनियरिंग) किया है, तो आप इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

  • बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • गुजराती और हिंदी भाषा का ज्ञान होना जरुरी है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • General: ₹500/-
  • SC, ST, महिलाएं, PWD, पूर्व सैनिक: ₹400/-

आप आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते है।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्स
General Knowledge5050
Quantitative Aptitude3030
Logical Reasoning2020
Relevant Technical Subject5050
कुल150150
  • परीक्षा का समय: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काटे जायेगे।
  • प्रश्नों का प्रकार: Objective Type – MCQ

वेतन (Salary)

इस पद पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को सरकार द्वारा नियम के अनुसार वेतन दिया जायेगा:

  • पहले 5 वर्षों तक: उम्मीदवारों को ₹26,000/- महीना के हिसाब से स्थिर वेतन (Fixed Pay) मिलेगा।
  • 5 वर्षों के बाद: पे लेवल-4 के अनुसार नियमित वेतन लागू होगा, जो ₹25,500 से ₹81,100 प्रति महीना तक होगा।

महत्वपूर्ण सुचना: पहले 5 वर्षों में किसी भी प्रकार का ग्रेड पे, भत्ता या प्रमोशन नहीं दिया जाएगा। पांच वर्षों के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद ही आपको सभी सरकारी लाभ, वेतन और प्रमोशन की सुविधा मिलेगी।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 33 वर्ष
आयु में छूट (Age Relaxation)
केटेगरीआयु में छूट
महिलाएं (General)5 वर्ष
पुरुष (आरक्षित वर्ग)5 वर्ष
महिलाएं (आरक्षित वर्ग)10 वर्ष
पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)3 वर्ष

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

GSSSB वर्क असिस्टेंट (कक्षा-3) पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन तीन मुख्य स्टेप में किया जाएगा:

1) लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में जनरल नॉलेज, गणित, रीजनिंग और विभाग से जुड़े प्रश्न पूछे जायेगे। यह परीक्षा कुल 150 मार्क्स की होगी।
2) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
  • लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को उनके द्वारा जमा किए गए सभी प्रमाणपत्रों और डॉक्यूमेंट की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
3) मेरिट लिस्ट (Merit List)
  • अंतिम सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो लिखित परीक्षा में मिले मार्क्स और डॉक्यूमेंट की जांच के बाद तैयार की जाएगी।

इस परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गए है इस लिए नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ ले जिससे फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: OJAS गुजरात पोर्टल पर जाएं: https://ojas.gujarat.gov.in

Step 2: रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें, फिर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें

Step 3: फॉर्म में मागे गए सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें

Step 4: आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करें।

Step 5: फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें ताकि भविष्य में किसी भी जरूरत के समय काम आ सके।

महत्वपूर्ण सुचना:

केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मान्य होंगे। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन करते समय दी गई सभी जानकारियाँ सही और प्रमाणित होनी चाहिए। गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर आपका आवेदन रद किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटgsssb.gujarat.gov.in

GSSSB Work Assistant Recruitment 2025 – FAQs

1) क्या B.E./B.Tech (सिविल इंजीनियरिंग) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उतर:
नहीं, केवल डिप्लोमा की डिग्री वाले ही इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2) क्या कंप्यूटर का सर्टिफिकेट होना जरुरी है?
उतर:
हां, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर कोर्स का प्रमाण पत्र होना जरुरी है।

3) सिलेक्शन प्रक्रिया क्या है?
उतर:
लिखित परीक्षा + डॉक्यूमेंट की जांच

4) क्या परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा?
उतर:
हां, केवल उन उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा जो परीक्षा देने जायेगा।