GSSSB Technical Assistant Recruitment 2025: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी कर दी है। अगर आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा है, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस पद पर सिलेक्ट उम्मीदवारों को शुरुआत के पहले 5 साल तक ₹49,600/- महीना फिक्स सैलरी मिलेगी। चलिए दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको सैलरी से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक सब कुछ जानकारी विस्तार से देते है।

मुख्य जानकारियाँ – GSSSB Technical Assistant Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनGujarat Gaun Seva Pasandgi Mandal (GSSSB)
पद का नामTechnical Assistant (Class-3)
कुल पद8
विज्ञापन संख्या319/202526
वेतनपहले 5 वर्षों तक ₹49,600 फिक्स
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
नोकरी का स्थानपुरे गुजरात में
आधिकारिक वेबसाइटojas.gujarat.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत5 जुलाई 2025 (2:00 PM)
आवेदन की आखिरी तारीख20 जुलाई 2025 (11:59 PM)
परीक्षा फीस भरने की आखिरी तारीख23 जुलाई 2025

इस नोकरी के लिए क्या जरुरी है (Eligibility Criteria)

अगर आप टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए। आइए एक-एक करके समझते हैं:

1) शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास नीचे दी गई दो में से कोई एक योग्यता होनी जरूरी है:

इंजीनियरिंग में डिग्री (BE/B.Tech)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आपने नीचे दी गई किसी भी शाखा में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है, तो आप आवेदन के पात्र हैं:

  • Automobile
  • Chemical
  • Computer
  • Electrical
  • Electrical & Electronics
  • Information Technology
  • Instrumentation & Control
  • Mechanical
  • Mechatronics
  • Metallurgy
  • Plastic Technology
  • Power Electronics
  • Textile Processing Technology
  • Textile Manufacturing Technology

या फिर

इंजीनियरिंग में डिप्लोमा + अनुभव

अगर आपके पास ऊपर बताई गई किसी भी एक शाखा में डिप्लोमा है, तो आप भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन साथ ही आपके पास कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

2) कंप्यूटर का ज्ञान
  • इस नौकरी के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए, जैसा कि गुजरात सिविल सेवा नियमों में उल्लेख किया गया है।
3) भाषा का ज्ञान
  • गुजराती या हिंदी – इनमें से किसी एक भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। अगर दोनों आती हों, तो और भी बेहतर!

आयु सीमा (Age Limit)

  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 18 वर्ष
  • कम से कम आयुष्य: 35 वर्ष

गुजरात सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन (Salary)

अगर आप GSSSB टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो सैलरी से जुड़ी जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। यह नीचे बताया गया:

कार्य का समयमासिक वेतन
पहले 5 साल₹49,600 (फिक्स्ड सैलरी)
5 साल के बाद₹39,900 – ₹1,26,600 (लेवल-7 पे स्केल के अनुसार नियमित वेतनमान)

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General: ₹500/-
  • SC/ST/OBC/महिला/दिव्यांग: ₹400/-

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

अगर आप इस भर्ती में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले परीक्षा पैटर्न को समझना जरूरी है। GSSSB टेक्निकल असिस्टेंट की परीक्षा एक ही स्टेप में आयोजित होगी। यह परीक्षा MCQ (Multiple Choice Questions) आधारित होगी और दो भागों में बंटी होगी:

1) विश्लेषणात्मक और गणितीय क्षमता
विषयमार्क्स
लॉजिकल रीजनिंग और डेटा इंटरप्रिटेशन30
गणितीय क्षमता30
कुल60 मार्क्स
2) सामान्य ज्ञान और विषय आधारित ज्ञान
विषयमार्क्स
संविधान और करंट अफेयर्स30
विषय से संबंधित प्रैक्टिकल ज्ञान आधारित प्रश्न120
कुल150 मार्क्स
  • कुल प्रश्न: 210
  • कुल मार्क्स: 210
  • कुल समय: 3 घंटे (180 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटे जायेगे।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले OJAS एप्लिकेशन पोर्टल पर जाएं: https://ojas.gujarat.gov.in

Step 2: Online Application” में “Apply” ऑप्शन को सिलेक्ट करे।

Step 3: फिर “GSSSB” को सिलेक्ट करे।

Step 4: इस पेज में Technical Assistant के सामने रहे “Apply” पर क्लिक करें।

Step 5: रजिस्ट्रेशन करें या पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें

Step 6: आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ को अपलोड करें।

Step 7: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
ऑनलाइन आवेदन करें (OJAS)यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक सूचना PDFयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटojas.gujarat.gov.in

FAQs – GSSSB Technical Assistant Class-3 Vacancy 2025

1) GSSSB टेक्निकल असिस्टेंट 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
20 जुलाई 2025, रात 11:59 बजे तक आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2) सिलेक्शन प्रक्रिया क्या है?
उतर:
उम्मीदवारों का सिलेक्शन एक MCQ परीक्षा के आधार पर होगा।

3) क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
उतर:
हां, हर गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स की कटौती की जाएगी।

4) मैं आवेदन कहां से कर सकता हूं?
उतर:
आप GSSSB की आधिकारिक OJAS वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: https://ojas.gujarat.gov.in