अगर आपने B.Com या M.Com की डिग्री प्राप्त की है तो गांधीनगर अर्बन हेल्थ सोसाइटी (UHS) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आई है। हाल ही में UHS ने Accountant cum Data Assistant पद के लिए भर्ती की घोषणा की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस भर्ती के तहत सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ₹20,000/- महीना का निश्चित वेतन मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवारों को 14 जुलाई 2025 तक आवेदन करना होगा।

आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पात्रता, आवश्यक डॉक्यूमेंट और आवेदन प्रक्रिया।

मुख्य विशेषताएं – Gandhinagar UHS Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनGandhinagar Urban Health Society (GMC)
विभागकॉर्पोरेशन प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट
पद का नामAccountant cum Data Assistant
नोकरी का स्थानगुजरात
वेतन₹20,000/- महीना
नौकरी का समय11 महीने
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटarogyasathi.gujarat.gov.in

इस पद के लिए क्या है ज़रूरी? (Eligibility Criteria)

अगर आप Accountant cum Data Assistant की नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ ज़रूरी योग्यताएँ होनी चाहिए :

1) शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)
  • सबसे पहले, आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.Com या M.Com की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही, कंप्यूटर में आपने कोई कोर्स किया हो उसका सर्टिफिकेट जरुरी है।
2) तकनीकी ज्ञान और अनुभव
  • आपको अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, MS Office और कंप्यूटर हार्डवेयर का अच्छा ज्ञान या अनुभव होना चाहिए।
  • इसके अलावा, ऑफिस मैनेजमेंट और फाइलिंग सिस्टम की समझ भी जरूरी है।
3) टाइपिंग
  • अंग्रेजी और गुजराती दोनों भाषाओं में टाइपिंग आनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड किए जाने वाले जरुरी डॉक्यूमेंट

उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1) आयुष्य का प्रमाण पत्र (इनमें से कोई एक):
  • लीविंग सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
2) HSC मार्कशीट और सर्टिफिकेट
3) B.Com/M.Com की अंतिम वर्ष या अंतिम दो सेमेस्टर की मार्कशीट
  • यदि ट्रायल किया है तो सभी सेमेस्टर की मार्कशीट्स एक ही PDF में अपलोड करें
4) ग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट डिग्री सर्टिफिकेट
5) कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट्स
  • जैसे: CCC, MS Office, GIS सॉफ्टवेयर आदि
6) अनुभव प्रमाण पत्र
  • कम से कम 1 वर्ष का ऑफिस कार्य अनुभव अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

आपकी उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तारीख यानी 14 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। इस भर्ती विज्ञापन में आयु सीमा का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि कोई गलती न हो।

महत्वपूर्ण जानकारी

यह एक कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड नौकरी है
  • इस पद पर नियुक्ति पूरी तरह 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी।
  • इसलिए यह स्थायी नौकरी नहीं है, और भविष्य में उमेदवार स्थायी नौकरी का कोई दावा नहीं सकता सकता।
स्थानांतरण की अनुमति नहीं है
  • अगर आपकी नियुक्ति हो जाती है, तो उसे किसी अन्य जिले में ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।
ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे
  • आपका आवेदन केवल https://arogyasathi.gujarat.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन सबमिट किया गया हो, तभी वह मान्य होगा।
  • RPAD, स्पीड पोस्ट, व्यक्तिगत रूप से या कूरियर से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
डॉक्यूमेंट पूरे और सही हों
  • यदि आपके आवेदन के साथ अधूरे या गलत डॉक्यूमेंट लगे हैं, तो ऐसा आवेदन सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
सिलेक्शन प्रक्रिया
  • फाइनल सिलेक्शन और नियुक्ति अर्बन हेल्थ सोसाइटी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक सूचना PDFयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटarogyasathi.gujarat.gov.in

FAQs – Gandhinagar UHS Recruitment 2025

1) इस पद के लिए कॉन्ट्रैक्ट कितने समय का है?
उतर:
यह पद 11 महीने का कॉन्ट्रैक्ट आधारित है।

2) क्या मैं ऑफलाइन (पोस्ट या कूरियर से) आवेदन कर सकता हूँ?
उतर:
नहीं। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे, वह भी सिर्फ https://arogyasathi.gujarat.gov.in पोर्टल के माध्यम से।

3) Accountant cum Data Assistant पद का वेतन कितना है?
उतर:
इस पद के लिए ₹20,000/- महीने के हिसाब से वेतन मिलेगा।

4) आवेदन करते समय किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी?
उतर:

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (12वीं, B.Com/M.Com)
  • कंप्यूटर संबंधित सर्टिफिकेट्स
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी आदि)