लोकप्रिय ड्रोन निर्माता कंपनी DJI ने हाल ही में अपना नया “DJI Flip कॉम्पैक्ट ड्रोन” लॉन्च किया है।यह ड्रोन अपने अनोखे डिजाइन और उन्नत तकनीकी विशेषताओं के कारण चर्चा का विषय बन गया है।
इसमें फोल्डेबल डिजाइन के साथ एक बड़ा CMOS सेंसर मिलता है जो कि 48MP फ़ोटो और 4K वीडियो कैप्चर करता है।
चलिए आपको ड्रोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।

DJI Flip कीमत
यह ड्रोन DJI कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और स्टोर के माध्यम से खरीद सकते है। कीमत वेरिएंट के हिसाब से अलग – अलग है।
DJI Flip की कीमत 439 अमेरिकी डॉलर (लगभग 37,955 रुपये)
DJI RC 2 की कीमत 639 अमेरिकी डॉलर (लगभग 55,247 रुपये)
DJI Flip More Combo की कीमत 779 अमेरिकी डॉलर (लगभग 67,352 रुपये)

DJI Flip कॉम्पैक्ट ड्रोन की विशेषताएँ
1. कॉम्पैक्ट और हल्का डिज़ाइन
DJI Flip ड्रोन का डिज़ाइन बेहद कॉम्पैक्ट और हल्का है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।
यह ड्रोन विशेष रूप से उन उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है जो पोर्टेबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं। ड्रोन की बॉडी का वजन 249 ग्राम है।
2. फोल्डेबल बॉडी
इसका फोल्डेबल डिज़ाइन इसे और भी उपयोगी बनाता है। यह ड्रोन आसानी से एक छोटे बैग में फिट हो सकता है। क्वाड प्रोपेलर सिस्टम सभी तरफ से कवर और प्रोटेक्टेड है।
3. उन्नत कैमरा फीचर्स
DJI Flip में CMOS सेंसर 48MP फ़ोटो और 60fps तक 4K HDR वीडियो को सपोर्ट करता है।
कैमरा को 3 एक्सिस वाले गिम्बल के जरिए स्टेबल किया गया है।
4. लंबी बैटरी लाइफ
इसमें 3110mAh बैटरी दी गई है। DJI Flip ड्रोन एक बार चार्ज करने पर 30 मिनट की उड़ान क्षमता प्रदान करता है।
5. एडवांस्ड कनेक्टिविटी
इसमें वाई-फाई 6 सपोर्ट और DJI का नवीनतम Fly ऐप है, जो इसे स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट करता है।
6. फीचर्स
इसमें 26 MPH स्पीड और गॉगल्स N3 और मोशन 3 कंट्रोलर्स के लिए सपोर्ट शामिल हैं।
DJI Flip में एक LiDAR सिस्टम भी है जो ड्रोन को जटिल और बाधा-युक्त क्षेत्रों में भी सुरक्षित रूप से उड़ने में मदद करता है।
7. फ्लाइट मोड्स
DJI Flip ड्रोन को अत्याधुनिक फ्लाइट मोड्स के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसमे स्मार्ट फॉलो मोड, हाइपरलैप्स मोड, पाथ प्लानिंग मोड, 360° पैनोरामा मोड, रिटर्न टू होम, स्पीड मोड शामिल है।

DJI Flip ड्रोन के उपयोग
1. फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी
यह ड्रोन ट्रैवल फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए एक आदर्श उपकरण है।
2. एडवेंचर और स्पोर्ट्स
स्पोर्ट्स इवेंट्स और एडवेंचर एक्टिविटी को रिकॉर्ड करने के लिए यह ड्रोन बेस्ट है।
3. पर्सनल और प्रोफेशनल उपयोग
इसके आसान ऑपरेशन और पोर्टेबिलिटी के कारण इसे पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों उपयोगों के लिए चुना जा सकता है।
