District TB Hospital Bhuj Recruitment 2025: जिला टीबी केंद्र, भुज (कच्छ) ने GSACS (गुजरात स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी) यूनिट के तहत क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर (CPM) पद के लिए भर्ती जारी की है।
यह भर्ती 11 महीने के कॉण्ट्रैक्ट के लिए की जा रही है। मेडिकल, पब्लिक हेल्थ या सोशल साइंसेज़ से संबंधित योग्य उम्मीदवार आरोग्य साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 27 दिसंबर 2025 तक चलेगी। ध्यान रहे कि डाक या कूरियर के माध्यम से भेजे गए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
मुख्य जानकारी – District TB Centre Bhuj Recruitment 2025
| प्रश्न | जानकारी |
| संगठन का नाम | जिला टीबी केंद्र, भुज–कच्छ (GSACS) |
| पद का नाम | क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर (CPM) |
| कुल पद | 1 |
| नौकरी का स्थान | जिला टीबी केंद्र, भुज |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | arogyasathi.gujarat.gov.in |
महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)
| घटना | तारीख |
| नोटिफिकेशन जारी | 14 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की शुरुआत | 17 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 27 दिसंबर 2025 |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
इस पद के लिए उम्मेदवार के पास निचे में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
- मेडिकल या उससे संबंधित स्वास्थ्य विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री (Bachelor’s Degree)
या
- Public Health / Healthcare Management / Healthcare Administration / Social Science / Psychology / Applied Epidemiology / Demography / Statistics / Population Sciences विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (Master’s Degree)
अनुभव (Experience)
- उम्मीदवार के पास कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
- कुल अनुभव में से कम से कम 2 वर्ष का अनुभव किसी स्वास्थ्य कार्यक्रम में राज्य या जिला स्तर पर सुपरवाइजर पद पर होना जरुरी है।
आयु सीमा (Age Limit)
| कम से कम आयुष्य | 20 वर्ष |
| ज्यादा से ज्यादा आयुष्य | 45 वर्ष |
वेतन (Salary)
सिलेक्टेड उम्मीदवारों को पद के अनुसार निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा:
- Cluster Programme Manager: ₹54,000/- महीना
सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)
इस पद के लिए उम्मेदवार का सिलेक्शन निचे लिखे स्टेप के माध्यम से किया जाएगा:
मेरिट (Merit): शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों को अगले स्टेप के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
डॉक्यूमेंट की जाँच (Document Verification): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मूल डॉक्यूमेंट के साथ जाँच के लिए बुलाया जायेगा।
इंटरव्यू (Interview): सिलेक्टेड उम्मेदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
Step 1: आधिकारिक आरोग्य साथी पोर्टल पर जाएँ: https://arogyasathi.gujarat.gov.in
Step 2: Current Openings पर क्लिक करें और जिला टीबी केंद्र, भुज से संबंधित विज्ञापन खोजें।
Step 3: पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Register) करें या लॉगिन (Login) करें।
Step 4: आवेदन फॉर्म भरें और मूल डॉक्यूमेंट की कॉपी अपलोड करें, जैसे:
- लीविंग सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- डिग्री प्रमाणपत्र
- अंतिम वर्ष की मार्कशीट
- अनुभव प्रमाणपत्र
- Step 5: 27 दिसंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे) से पहले आवेदन जमा करें।
जरुरी सूचना: RPAD, स्पीड पोस्ट, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से (हैंड डिलीवरी) भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| वेबसाइट | लिंक |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF | यहां क्लिक करें |
| ऑनलाइन आवेदन करें | यहां क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | arogyasathi.gujarat.gov.in |
निष्कर्ष
यह भर्ती अनुभवी उम्मीदवार के लिए भुज स्थित जिला टीबी केंद्र में भूमिका निभाने का एक बेहतरीन मौका है। सिलेक्टेड उम्मीदवार को ₹54,000 का आकर्षक वेतन मिलेगा।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें और आवेदन रद होने से बचने के लिए सभी डॉक्यूमेंट को सही तरीके से अपलोड करें।
District TB Centre Bhuj Vacancy – FAQ
1) क्या CPM पद स्थायी है?
उत्तर: नहीं, यह पद 11 महीने के कॉण्ट्रैक्ट पर आधारित है।
2) क्या मैं ऑफलाइन आवेदन कर सकता/सकती हूँ?
उत्तर: नहीं, केवल आरोग्य साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाते हैं।
3) इस पद के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर: ज्यादा से ज्यादा आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
4) टीबी केंद्र, भुज–कच्छ (GSACS) के लिए आवेदन कब शुरू होगा?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर 2025 से शुरू होगा।
