ब्रिक्सटन मोटरसाइकिल्स एक उभरती हुई मोटरसाइकिल ब्रांड है, जो अपनी प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
लंबे इंतजार के बाद, ब्रिक्सटन ने आखिरकार भारत में चार नई मोटरसाइकिलें लॉन्च कर दी हैं, जिनकी कीमतें 4.74 लाख रुपये से लेकर 9.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गई हैं।
चलिए हम इन बाइक्स के डिजाइन, परफॉर्मेंस, फीचर्स और क़ीमत पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

मोटरसाइकिलों को शुरू में कंप्लीटली नॉक्ड डाउन (सीकेडी) रूट के जरिए भारत लाया जाएगा और कोल्हापुर में KAW वेलोस मोटर्स के प्लांट में असेंबल किया जाएगा।
ये सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं। क्रॉसफ़ायर और क्रॉमवेल मॉडल की डिलीवरी जनवरी 2025 में शुरू होगी।
ये भी पढ़े = KTM ने भारतीय बाजार में किया धमाल, लॉन्च कीं KTM 1390 SUPER DUKE R समेत 10 प्रीमियम बाइक
Brixton Motorcycles Crossfire Bikes क़ीमत
ब्रिक्सटन ने भारत में चार नई मोटरसाइकिलें लॉन्च कर दी हैं। जिनकी कीमतें
क्रॉसफ़ायर 500X की कीमतें 4.74 लाख रुपये
क्रॉसफ़ायर 500XC की कीमतें 5.19 लाख रुपये
क्रॉमवेल 1200 की कीमतें 7.83 लाख रुपये
क्रॉमवेल 1200X की कीमतें 9.10 लाख रुपये

ब्रिक्सटन क्रॉसफ़ायर 500X और 500XC इंजन
ब्रिक्सटन क्रॉसफ़ायर 500X और क्रॉसफ़ायर 500XC में 486cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन टू-सिलिंडर इंजन लगा है।
यह 8500 rpm पर 46.9 bhp की पावर और 43 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
इन दोनों मोटरसाइकिलों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि क्रॉसफायर 500X और क्रॉसफायर 500XC 160 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंचने में सक्षम हैं।
ब्रिक्सटन क्रॉसफ़ायर 500X और 500XC डिज़ाइन
डिज़ाइन की बात करे तो क्रॉसफ़ायर 500X और 500XC में मजबूत बॉडी पैनल दी गई है।
मोटरसाइकिल में एक गोल हेडलैंप, एक पतली ओल्ड स्कूल की सिंगल-पीस सीट और स्पोक व्हील मिलता है।
इसमें स्क्रैम्बलर के अनुरूप बीक-स्टाइल फ्रंट मडगार्ड, मेटल विंडशील्ड और साइड में नंबर बोर्ड शामिल हैं।
दोनों बाइक पर 320 मिमी फ्रंट डिस्क और 240 मिमी रियर डिस्क द्वारा कंट्रोल किया जाता है।
500X में दोनों व्हील पर 17-इंच के रिम हैं, जबकि 500XC में 19-इंच का फ्रंट व्हील और 17-इंच का रियर व्हील है।

ब्रिक्सटन क्रॉमवेल 1200 और 1200X इंजन
ब्रिक्सटन क्रॉमवेल 1200 और क्रॉमवेल 1200X में 1222cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन फोर-सिलिंडर इंजन लगा है।
यह इंजन 6550 rpm पर 81 hp की पावर और 3100 rpm पर 108 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
इन बाइक्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, और यह अधिकतम 198 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ ने में सक्षम हैं।
ये भी पढ़े = Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6e: 500KM की लंबी रेंज के साथ 26 नवंबर को लांच होगी
ब्रिक्सटन क्रॉमवेल 1200 और 1200X डिज़ाइन
क्रॉमवेल 1200X का डिज़ाइन में एक आर्केटेक्टर फ्यूल टैंक, गोल मिरर, एक लंबी स्कूप-अप सीट, स्पोक व्हील और एक गोल हेडलैंप शामिल है।
1200X का डिज़ाइन क्लासिक हार्ले स्टाइल को आधुनिकता के साथ पेश करता है। इसका रेट्रो लुक हेडलाइट, टैंक डिज़ाइन और मिनिमल बॉडीवर्क में साफ झलकता है।
दोनों मोटरसाइकिलों में आगे की तरफ ट्विन 310 mm डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ सिंगल 260 mm डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।

ब्रिक्सटन क्रॉमवेल 1200 और 500X फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट, टेललाइट और क्रूज कंट्रोल दिया गया है।
यह बाइक आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक के साथ एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से लैस है।
इस बाइक में पूरी तरह से एडजस्टेबल सस्पेंशन सेटअप दिया गया है, जिसमें आगे अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक शामिल हैं।
