BMW दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है, जो अपनी लग्ज़री कारों और बेहतरीन मोटरसाइकल्स के लिए जानी जाती है।
अब बीएमडब्ल्यू ने अपनी एडवेंचर बाइक सीरीज़ में एक नया F900 GS मॉडल पेश किया है, जो की दमदार इंजन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, और आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
दोस्तों अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो ऑफ-रोड रोमांच के साथ-साथ हाईवे पर भी बेहतरीन परफॉर्म करे, तो BMW F900 GS आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है।
आइये आपको बाइक की कीमत, फीचर और इंजन के बारे में जानकारी देते है।

BMW F900 GS इंजन
BMW की इस बाइक में 895cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8500rpm पर 105bhp की पावर और 6750rpm पर 93Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
इसके इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक में रेन और रोड दो राइड मोड दिए गए हैं।
BMW F900 GS कुछ समय से इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब जाकर इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़े = Kabira Mobility KM 3000 : इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, 200 किमी की रेंज
BMW F900 GS कीमत
BMW ने अपनी मोटरसाइकिल BMW F900 GS और F900 GS Adventure के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।
आप किसी भी BMW Motorrad India डीलरशिप पर जाकर प्री बुक कर सकते हैं।
बाइक को भारत में सितंबर 2024 में 13 लाख रुपये से 15 लाख रुपये की अपेक्षित कीमत रेंज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

BMW F900 GS फीचर्स
अगर हम बाइक में मिलने वाले फीचर की बात करे तो इस में 6.5-इंच कलर TFT डिस्प्ले, मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक और LED लाइट जैसे फीचर मिलते हैं।
बाइक तीन रंगों में उपलब्ध है- साओ पाउलो येलो, ब्लैक स्टॉर्म मेटैलिक और लाइट व्हाइट/ रेसिंग ब्लू/ मेटालिक रेड।
व्हीकल आगे की तरफ जहां अपसाइड-डाउन फोर्क और पीछे एल्यूमीनियम डुअल स्विंग आर्म एडजस्टेबल मोनो-शॉक से लैस है।
BMW F900 GS डिज़ाइन
बढ़े हुए आकार, अधिक शक्ति और कम वजन के कारण यह मोटरसाइकिल ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों परिस्थितियों में तेज़ और बेहतर नियंत्रण वाली हो जाती है।
दोनों मॉडलों को अत्यधिक ऑफ-रोडिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे राइडर्स को सबसे कठिन रास्तों पर भी आसानी से गुजरने में मदद मिलेगी।
एडवेंचर वेरिएंट में 23 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जबकि बेस वेरिएंट में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक मौजूद है।
कंपनी का दावा है कि नई F 900 GS एडवेंचर छोटी या लंबी दूरी की यात्राओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। अन्य सुरक्षा में इंजन गार्ड, हैंड प्रोटेक्टर, और एडजस्टेबल गियरशिफ्ट शामिल हैं।
