सरकार द्वारा प्रदुषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा दिए जाने के साथ ही कई वाहन निर्माता कंपनी अपना ध्यान वैकल्पिक ईंधन जैसे कि CNG और इथेनॉल पर केंद्रित कर रहे हैं।
देश की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी बजाज ने हाल ही में दुनिया की पहली CNG बाइक, फ्रीडम 125 को लॉन्च करने के बाद, दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। ये दुनिया की पहली ऐसी बाइक है जो पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी पर भी चलती है।
लेकिन, अब बजाज ऑटो एक बार फ़िर बाइक सेग्मेंट में कुछ नया करने जा रही है, जो फ्यूल का खर्चा कम करने में आपकी मदद करेगी।
आइये आपको इस बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

बजाज ऑटो दूसरे फ्यूल ऑप्शन वाली गाड़ियों पर फोकस कर रही है, यानी ऐसी गाड़ियां जो पेट्रोल/ डीजल के बजाये दूसरे किसी सस्ते ऑप्शनल फ्यूल पर चल सकें।
अब बजाज क्लीन और रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए इथेनॉल से चलने वाली बाइक बनाने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़े = सितम्बर में लॉन्च होने वाली 4 शानदार कार
बजाज ऑटो अपनी पहली इथेनॉल मोटरसाइकिल के साथ इथेनॉल की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार है, जिसे सितंबर 2024 में पेश किए जाने की उम्मीद है।
इस आगामी बजाज इथेनॉल बाइक के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बजाज आने वाले महीनों में 100 प्रतिशत इथेनॉल फ़्यूल पर चलने वाली बाइक का खु़लासा कर सकता है।
राजीव बजाज ने बताया है कि कंपनी इथेनॉल व्हीकल मॉडल को दिल्ली में सितंबर में पेश करेगी. इस दौरान टू-व्हीलर को दिखाया जाएगा और इस साल के आखिर तक उन्हें लॉन्च भी कर दिया जाएगा।

कुछ दिन पहले पुणे के कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए थे।
भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपने बयान में कहा है की, राजीव बजाज ने 100 प्रतिशत बायोएथेनॉल पर चलने वाली बाइक बनाने की पहल की है।
इसमें कहा गया है की इंडियन ऑयल ने पहले ही 400 एथेनॉल पंप शुरू करने का फैसला किया है जिससे लोगों को ईंधन आसानी से मिल सके।
