दोस्तों हर साल, Apple की iPhone सीरीज़ टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचाती देती है, और अब सभी की नज़रें Apple iPhone 16 Series पर टिकी हुई हैं।
पिछले मॉडल्स की सफलता को देखते हुए, अब Apple कंपनी iPhone 16 सीरीज़ में यूज़र्स को और भी बेहतर परफॉर्मेंस, एडवांस्ड कैमरा फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी का अनुभव देने की तैयारी में है।
क्या होंगे इसके नए फीचर्स?
क्या होगा इसका कीमत?
कब होगा इसका लॉन्च?
आइये हम आपको iPhone 16 के संभावित फीचर्स, डिज़ाइन, कीमत, और लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी देते है।

iPhone 16 Series लॉन्च डेट
एप्पल 9 सितंबर को “इट्स ग्लोटाइम” इवेंट करने वाला है जिसमें अब कुछ ही दिन बाकी हैं।
इवेंट में कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max चार नए मॉडल पेश कर सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एप्पल 20 सितंबर को अपने Apple स्टोर्स में iPhone 16 के विभिन्न वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
साथ ही कंपनी फोन में नए डिजाइन के अलावा पहली बार AI फीचर्स को पेश करने वाली है।
ये भी पढ़े = Samsung Galaxy A06:सैमसंग ने लॉन्च किया 10 हजार से सस्ता स्मार्टफोन
iPhone 16 Series कीमत
iPhone 16 की कीमत को लेकर अभी तक एप्पल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लेकिन अलग-अलग स्टोरेज वैरिएंट्स के आधार पर कीमत में भी अंतर हो सकता है।
iPhone 16 मॉडल की कीमत लगभग 66,300 रुपये
iPhone 16 Plus मॉडल की कीमत लगभग 74,600 रुपये
iPhone 16 Pro मॉडल की कीमत लगभग 91,200 रुपये
iPhone 16 Pro Max मॉडल की कीमत लगभग 99,500 रुपये
हालांकि टैक्स और ड्यूटी की वजह से भारत में इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।

iPhone 16 Series प्रोसेसर
स्मार्ट फ़ोन में A18 प्रोसेसर iPhone 16 और iPhone 16 Plus में मिल सकता है, जबकि A18 प्रो प्रोसेसर iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में देखने को मिल सकता है।
एपल की नई सीरीज iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हो सकती है। इसमें कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स शामिल होंगी, जिन्हें फोन लॉन्च होने के बाद जारी किया जा सकता है।
iPhone 16 Series फीचर्स
iPhone 16 में उम्मीद की जा रही है कि यह एक सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर कलर एक्यूरसी होगी।
उम्मीद है कि इसमें बेहतर परफॉर्मेंस, उच्च मेगापिक्सल कैमरा और नए AI-पावर्ड फीचर्स होंगे, जो आपकी फोटोग्राफी और विडियोग्राफी को बेहतर बनाएंगे।
iPhone 16 में बेहतर बैटरी लाइफ के साथ फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है।
iPhone 16 में एडवांस्ड 5G कनेक्टिविटी के साथ यूज़र्स को बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी का अनुभव मिलेगा।
आईफोन 16 सीरीज में एआई फीचर्स देखने को मिल सकता है। इस आइफोन सीरीज में Siri को ChatGPT के साथ जोड़ा जाएगा।
