अहमदाबाद जनमार्ग लिमिटेड (AJL) ने हाल ही में Assistant Manager (Finance) के पद पर भर्ती के लिए सुचना जारी की है। यह अहमदाबाद नगर निगम (AMC) की सहायक कंपनी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह भर्ती 11 महीनों के लिए कॉन्ट्रैक्ट (Contract) आधार पर की जाएगी। लेकिन अगर आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रही और संगठन को ज़रूरत हुई, तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

इसलिए अगर आप एक फाइनेंस बैकग्राउंड से हैं और काम की तलाश में हैं, तो इस भर्ती में जरूर आवेदन करे।

मुख्य जानकारी – AJL Assistant Manager (Finance) Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संस्थाAhmedabad Janmarg Limited (AJL)
पद का नामAssistant Manager (Finance)
कुल पद1
नौकरी का स्थानअहमदाबाद, गुजरात
आवेदन का माध्यमऑफलाइन जमा करे
नौकरी का प्रकार कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित (11 महीने )
आधिकारिक वेबसाइटahmedabadbrts.org

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत26-07-2025
आवेदन की आखिरी तारीख14-08-2025
इंटरव्यू की तारीखजल्द जारी की जाएगी

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

इस पद के लिए आपके पास निचे में से कोई एक डिग्री होना जरुरी है:

  • MBA (फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ)
  • या
  • CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) / ICWA (कॉस्ट अकाउंटेंट)
अनुभव (Experience)
  • आपके पास अकाउंटिंग, फाइनेंस और प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों में कम से कम 2 साल का व्यावसायिक अनुभव होना चाहिए।
  • अगर आपने किसी ट्रांसपोर्ट या पब्लिक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम किया है, तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी।
जरूरी स्किल्स (Skills)
  • आपको अकाउंटिंग के नियमो की अच्छी समझ होनी चाहिए।
  • साथ ही, फाइनेंस और अकाउंटिंग से जुड़े काम की प्रैक्टिकल नॉलेज भी आपके पास होनी चाहिए।

इस भर्ती से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वेतन (Salary)

  • अगर आप इस नौकरी के लिए सिलेक्ट हो जाते हो तो आपको ₹60,000/- प्रति महीना के हिसाब से वेतन दिया जायेगा
  • हालांकि आपका वेतन आपके अनुभव और योग्यता के आधार पर बढ़ाया भी जा सकता है।
  • अगर आपकी शैक्षणिक डिग्री मजबूत है और आपने पहले अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, तो आपको इससे ज्यादा सैलरी मिलने की पूरी संभावना है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 35 वर्ष

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि उम्मेदवारों का सिलेक्शन कैसे होगा।

  • इस भर्ती में सबसे पहले सभी आवेदनों की अच्छे से जांच की जाएगी।
  • इसके बाद जो उम्मीदवार नोकरी के लिए योग्य लगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

जरुरी सुचना: इंटरव्यू के लिए आने-जाने या रहने का कोई TA/DA (यात्रा/आवास भत्ता) नहीं दिया जाएगा।
अगर जमा किए गए डॉक्यूमेंट में कोई भी जानकारी गलत पाई जाएगी तो उस आवेदन को उसी समय रद कर दिया जायेगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है, तो नीचे दि जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़े और बाद में आवेदन करे:

Step 1: सबसे पहले, आवेदन फॉर्म को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जाकर डाउनलोड कर और उसका प्रिंट निकाल ले।

Step 2: आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरे

Step 3: इसके साथ अपने सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की कॉपी को जोड़े

Step 4: तैयार किया गया पूरा आवेदन 14 अगस्त 2025 की शाम 6:00 बजे तक नीचे दिए गए पते पर भेज दें:

पता:

The General Manager
Ahmedabad Janmarg Ltd.
AMC West Zone Office,
Dr. Ramanbhai Patel Bhavan,
Usmanpura Cross Road,
Ahmedabad – 380013, Gujarat

आवेदन भेजने के विकल्प: आप अपना आवेदन डाक (Post), कूरियर (Courier) या खुद व्यक्तिगत रूप से जाकर जमा करा सकते है।

ध्यान रखें:

  • देर से मिले या अधूरे आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • इसलिए सुनिश्चित करें कि आप सभी डॉक्यूमेंट के साथ समय पर और सही तरीके से आवेदन करें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.ahmedabadbrts.org

निष्कर्ष

अगर आप फाइनेंस क्षेत्र में अनुभव रखते हैं और किसी संस्था में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो Ahmedabad Janmarg Limited में असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) का यह पद आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।

यह नौकरी न सिर्फ आपको अच्छा वेतन देगी, बल्कि आपके परफॉरमेंस और अनुभव के आधार पर भविष्य में आगे बढ़ने के रास्ते भी खोल सकती है।

तो अगर आपकी योग्यता और अनुभव इस प्रोफाइल से मेल खाते हैं, तो अंतिम तारीख से पहले ज़रूर आवेदन करें

AJL Assistant Manager (Finance) Recruitment 2025 – FAQ

1) आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर:
भरे हुए आवेदन के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट 14 अगस्त 2025 की शाम 6:00 बजे तक दिए गए पते पर पहुँच जाने चाहिए।

2) क्या इंटरव्यू के लिए आने-जाने का खर्च (TA/DA) मिलेगा?
उत्तर:
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का TA/DA नहीं दिया जाएगा।

3) क्या यह नौकरी स्थायी है?
उत्तर:
यह नौकरी पूरी तरह से महीने 11 महीनों के कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है।

4) क्या मैं ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर:
नहीं, आवेदन केवल डाक, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से जाकर ही जमा किया जा सकता है।