Xiaomi के स्मार्टफोन को काफी पसंद किया जाता है। अब Xiaomi ने अपना नया पावरफुल परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन Xiaomi 14 CIVI Limited Edition भारत में लॉन्च कर दिया है।
Xiaomi 14 Civi Limited Edition में 12GB RAM 512GB स्टोरेज देखने को मिलता है। इसी के साथ इस स्मार्टफोन पर 32MP ड्यूल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। चलिए फोन के कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते है।

Xiaomi 14 CIVI Limited Edition डिस्प्ले
यह स्मार्टफोन पर काफी बढ़ा डिस्प्ले दिया गया है। यदि डिस्प्ले साइज की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर 6.55 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और साथ ही 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
Xiaomi 14 CIVI Limited Edition कैमरा
स्मार्टफोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा का सेटअप दिया गया है। जो की 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है। वहीं इसके फ्रंट में 32MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है।
Xiaomi 14 CIVI Limited Edition कीमत
यह स्मार्टफोन 3 कलर ऑप्शन एक्वा ब्लू, हॉट पिंक और पांडा व्हाइट कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज की कीमत ₹48,999 है।

Xiaomi 14 CIVI Limited Edition बैटरी
Xiaomi के इस स्मार्टफोन पर हमें दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ दमदार बैटरी भी देखने को मिल जाता है। यदि इस 5G स्मार्टफोन के बैटरी की बात करें तो हमें 4700mAh की बैटरी देखने को मिलता है। जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Xiaomi 14 CIVI Limited Edition प्रोसेसर
इस Limited Edition वाले स्मार्टफोन पर हमें 14 CIVI के जैसा ही स्पेसिफिकेशन देखने को मिलता है। इस फ़ोन के प्रोसेसर की बात करें, तो इस स्मार्टफोन पर हमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 का प्रोसेसर देखने को मिलता है। जो 12GB RAM 512GB स्टोरेज के साथ आता है।
