आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) भी कहा जाता है, भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान करना है।
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है
आयुष्मान भारत योजना का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि यह योजना के लाभार्थियों का कहना है कि इस योजना से उन्हें मुफ्त में इलाज की सुविधा मिल रही है, जिनके पास किसी प्रकार का स्वास्थ्य बीमा नहीं है।
आयुष्मान भारत योजना ने गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान कर उनके जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया
आवश्यक दस्तावेज
1)आधार कार्ड
2)राशन कार्ड
3)पान कार्ड
4)मोबाइल नंबर
5)पासपोर्ट साइज फोटो
6)बैंक पासबुक
7)निवास प्रमाण पत्र
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हो
1)सबसे पहले, आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2)वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करे
3)रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
4)दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आपके आवेदन को चेक किया जाएगा।
5)उसके बाद आपको अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते हो।
आयुष्मान कार्ड के लाभ
मुफ्त स्वास्थ्य बीमा
आयुष्मान कार्ड धारक को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किसी भी सरकारी और पंजीकृत निजी अस्पताल में मिल सकता है।
निशुल्क दवाइयां और जांच
आयुष्मान कार्ड धारकों को अस्पताल में इलाज के दौरान निशुल्क दवाइयां और जांच की सुविधा भी मिलती है।
पारिवारिक लाभ
इस योजना का लाभ पूरे परिवार को मिलता है, जिसमें माता-पिता, पति-पत्नी और बच्चों को शामिल किया जाता है।
