जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी फिलहाल में अपने एक नए टैबलेट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। यह टैबलेट 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जाने वाला है और उसकी कीमत भी काफी ज्यादा कम रखी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Xiaomi 29 जुलाई को अपना नया Redmi Pad SE 4G भारत में लॉन्च करने जा रहा है। आइए जानते हैं लॉन्च होने वाले रेडमी टैबलेट की डिटेल्स और अन्य जानकारी।

Redmi Pad SE 4G कीमत

Redmi Pad SE के 4GB रैम मॉडल की कीमत 12,999 रुपये, 6GB रैम का मॉडल 13,999 रुपये और 8GB रैम का मॉडल 14,999 रुपये में मिलेगा। इन तीनों वेरिएंट्स में कम से कम 128GB की इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी भी मिलेंगी।

उपयोगकर्ता इसे फ्लिपकार्ट, mi.com और श्याओमी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI पर 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जिससे शुरुआती कीमत 9,999 रुपए हो जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Redmi Pad SE 4G बैटरी और चार्जिंग

Redmi Pad SE 4G की 8000mAh की बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श बनाती है। यह आसानी से 12-15 घंटे तक की बैकअप दे सकती है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग, ईबुक रीडिंग और ऑनलाइन क्लासेस के लिए काफी है।

इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।

Redmi Pad SE 4G डिस्प्ले और प्रोसेसर

Redmi Pad SE 4G में 8.7 इंच की HD+ LCD स्क्रीन है, जो 1340 x 800 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है।

यह डिस्प्ले TÜV Rheinland सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन के साथ है, जो आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। साथ ही, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन डिस्प्ले को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 GPU और अनुमान लगाया जा रहा है की Redmi टैबलेट Android 13-आधारित HyperOS कस्टम स्किन पर चलेगा।

स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और एड्रेनो 610 GPU की मदद से यह टैबलेट मल्टी-टास्किंग, वेब ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग और हल्के गेमिंग के लिए उपयुक्त है। MIUI for Pad के तहत मिलने वाला ऑप्टिमाइज़्ड UI इसे और भी स्मूद बनाता है।

Redmi Pad SE 4G कैमरा और फीचर्स

हालांकि टैबलेट का मुख्य उपयोग फोटोग्राफी के लिए नहीं होता, फिर भी 8MP का रियर कैमरा स्कैनिंग और कैजुअल फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। वहीं, 5MP का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

टैबलेट में Wi-Fi 802.11 AC, Bluetooth 5.0, USB Type-C पोर्ट, Dolby Atmos, साउंड सिस्टम, फेस अनलॉक जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शंस होंगे।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Pad SE 4G में 8MP का रियर कैमरा होगा। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Redmi Pad SE डिज़ाइन

Redmi Pad SE 4G का बैक पैनल में एक गोलाकार कैमरा पैनल दिखाया गया है। सिम पोर्ट को बाएँ किनारे पर देखा जा सकता है, और वॉल्यूम और पावर बटन को दाएँ किनारे पर रखा गया है। इस बीच, ऊपरी किनारे पर स्पीकर ग्रिल और USB पोर्ट है।

Redmi Pad SE 4G में मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक और मजबूती प्रदान करता है। इसका वजन लगभग 478 ग्राम है और यह सिर्फ 7.36mm पतला है, जिससे यह पोर्टेबल और कैरी करने में आसान बनता है। टैबलेट ग्रे, सिल्वर और ग्रीन जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।

निष्कर्ष

Redmi Pad SE 4G एक वैल्यू फॉर मनी टैबलेट है जो कि स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए अच्छा विकल्प है। यह बेहतरीन डिस्प्ले, दमदार बैटरी और शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। अगर आप एक बजट में अच्छी क्वालिटी वाला टैबलेट चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

साथ में ये भी पढ़े = 5000mAh बैटरी के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ POCO C61 स्मार्टफोन,