Sabarmati Riverfront Garden Supervisor Vacancy: अगर आप शहरी हरियाली और रिवरफ्रंट की खूबसूरती से जुड़े काम करना चाहते हो, तो अहमदाबाद का मशहूर साबरमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट अब आपको यह मौका दे रहा है।

साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (SRFDCL) ने गार्डन सुपरवाइज़र के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आप 19 अगस्त 2025 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते है।

आइए जानते हैं इस नौकरी से जुड़ी जरूरी बातें – ताकि आप नोकरी के लिए आसानी से आवेदन कर सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य जानकारी – Sabarmati Riverfront Garden Supervisor Vacancy

प्रश्नजानकारी
संस्था का नामसाबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (SRFDCL)
पद का नामगार्डन सुपरवाइज़र
कुल पद2
नौकरी का समय3 साल ( परफॉरमेंस के आधार पर बढ़ाई जा सकती है)
स्थानअहमदाबाद
वेतन₹25,000/-
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (केवल हार्ड कॉपी सबमिशन)
आधिकारिक वेबसाइटsabarmativierfront.com

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास कृषि या बागवानी (Horticulture) में B.Sc. डिग्री होनी चाहिए, जो UGC, AICTE या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से ली गई हो।
  • अगर कोई उम्मीदवार पहले से किसी सरकारी, PSU या अर्ध-सरकारी विभाग में कार्यरत है, तो उसे आवेदन Proper Channel से करना होगा या फिर इंटरव्यू के समय NOC प्रमाणपत्र लाना जरुरी है।
  • इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को लैंडस्केपिंग या बागवानी के अलग-अलग पहलुओं में अनुभव है, उन्हें सिलेक्शन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती के लिए आयु सीमा को लेकर सूचना में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे SRFDCL की आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती सेक्शन पर जाकर ज्यादा जानकारी प्राप्त करें।

वेतन (Salary)

  • इस पद पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ₹25,000/- प्रति महीना के हिसाब से वेतन दिया जाएगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

  • सिलेक्टेड उम्मीदवार की नियुक्ति 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी।
  • यह समय कंपनी की जरूरत और उम्मीदवार के कार्य परफॉरमेंस के आधार पर 2 वर्षों तक बढ़ाई जा सकती है।
  • SRFDCL को यह अधिकार है कि वह किसी भी या सभी आवेदनों को बिना किसी पूर्व सूचना के अस्वीकार कर सकता है।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र भरें।

Step 2: आवेदन के साथ अपने सभी डॉक्यूमेंट और अनुभव प्रमाणपत्रों की कॉपी को जोड़े

Step 3: इन सभी काग़ज़ातों को एक लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर साफ़-साफ़ लिखें:
“Application for the post of Garden Supervisor”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Step 4: तैयार किया गया आवेदन केवल डाक / कूरियर / खुद जाकर नीचे दिए गए पते पर जमा करें:
SRFDCL कार्यालय, Ahmedabad – 380009

Step 5: ध्यान दें – ईमेल द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जरुरी सुचना:

केवल उन्हीं आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा जो निर्धारित समयसीमा के भीतर (19 अगस्त 2025, शाम 6:00 बजे तक) SRFDCL कार्यालय में हार्ड कॉपी के रूप में पहुँचेंगे।

आवेदन में किसी भी तरह की देरी या न पहुँचने की स्थिति में सिलेक्शन समिति की कोई जवाबदारी नहीं होगी।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटahmedabadcity.gov.in

Sabarmati Riverfront Garden Supervisor Vacancy – FAQ

1) आवेदन का माध्यम क्या है?
उत्तर:
केवल हार्ड कॉपी में आवेदन स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना आवेदन डाक, कूरियर या खुद जाकर नियत समय से पहले जमा करना होगा।

2) अगर मेरा आवेदन देर से पहुँचता है तो क्या होगा?
उत्तर:
अंतिम समय के बाद मिले आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जायेगा।
डाक या कूरियर में होने वाली देरी से बचने के लिए समय रहते आवेदन भेजना जरूरी है।

3) क्या कोई आयु सीमा दी गई है?
उत्तर:
आयु सीमा के बारे में अधिसूचना में स्पष्ट नहीं की गई है। अधिक जानकारी के लिए SRFDCL से संपर्क करें।

4) इस पद पर कितनी सैलरी मिलेगी?
उत्तर:
इस पद पर ₹25,000/- प्रति महीना के हिसाब से सैलरी मिलेगी।

5) क्या अन्य सरकारी/अर्ध-सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, लेकिन उन्हें Proper Channel से आवेदन करना होगा या इंटरव्यू के समय NOC प्रस्तुत करना जरूरी है।