Saurashtra University Engineer Recruitment 2025: सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट ने University Engineer के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

अगर आपके पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री और अच्छा अनुभव है तो यह भर्ती आपके लिए शानदार मौका है।

चलिए आपको इस भर्ती से जुडी योग्यता, अनुभव, वेतन और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से बताते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य जानकारी – Saurashtra University Engineer Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संस्थाSaurashtra University, Rajkot
पद का नाम University Engineer
कुल पद1
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
नौकरी का स्थानराजकोट
वेतन₹67,700–2,08,700 (7th Pay Commission)
आधिकारिक वेबसाइटcareer.saurashtrauniversity.edu

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत01 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख21 अगस्त 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख28 अगस्त 2025 (शाम 6:00 बजे तक)

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में B.E. डिग्री होनी चाहिए।
अनुभव (Experience)
  • इसके साथ ही, किसी सरकारी, अर्ध-सरकारी या संस्था में भवनों और सड़कों से जुड़े कार्यों का कम से कम 10 वर्षों का सुपरवाइज़री अनुभव होना जरूरी है।
  • इनमें से कम से कम 5 वर्ष डेप्युटी इंजीनियर या उसके समकक्ष पद पर कार्य किया हो।
कंप्यूटर स्किल्स (Computer Skills)
  • कंप्यूटर स्किल्स की बात करें तो, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर की बेसिक जानकारी का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • इसके अलावा, उम्मीदवार को अंग्रेज़ी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए, ताकि डॉक्यूमेंट के काम में और काम की बातचीत करने में कोई दिक्कत न हो।

महत्वपूर्ण जानकारी: यह भर्ती केवल सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए है। इसलिए दूसरे वर्ग के उम्मेदवार (जैसे OBC, SC, ST आदि) इस भर्ती में आवेदन न करें।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 45 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fee)

केटेगरीशुल्क
General₹1,000/-
SEBC/EWS/PwBD₹500/-

यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जैसे कि नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के ज़रिए भरा जा सकता है।

ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद ट्रान्सेक्शन रसीद (Transaction Receipt) की हार्डकॉपी को आवेदन पत्र के साथ जोड़ना जरुरी है।

वेतन (Salary)

इस पद के लिए उम्मीदवार को सातवें वेतन आयोग के अनुसार Level-11 के तहत 67,700 से लेकर ₹2,08,700 वेतन मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मिलने वाले भत्ते (Allowance)

  • महंगाई भत्ता (D.A.)
  • मकान किराया भत्ता (H.R.A.)
  • शहर भत्ता (C.L.A.)
  • मेडिकल भत्ता (Medical Allowance)

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

Step 1: उम्मीदवारों को वेबसाइट career.saurashtrauniversity.edu पर जाकर 01/08/2025 से 21/08/2025 (शाम 6:00 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Step 2: ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद, उसकी प्रिंट की गई हार्डकॉपी के साथ सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की कॉपी को जोड़े और इन्हें नीचे दिए गए पते पर कुरियर, स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से भेजनी होगी:

पता:
The Registrar,
Establishment-B Section,
Saurashtra University,
University Road, Rajkot – 360005

Step 3: हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 28/08/2025, शाम 6:00 बजे तक आवेदन फॉर्म में दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए।

Step 4: लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखे “Application for the post of UNIVERSITY ENGINEER

Step 5: ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद ट्रान्सेक्शन रसीद (Transaction Receipt) की हार्डकॉपी को आवेदन पत्र के साथ जोड़ना होगा।

Step 6: यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी चेकलिस्ट के अनुसार सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को आवेदन पत्र के साथ जोड़े

आवेदन पत्र के साथ जोड़ने वाले जरुरी डॉक्यूमेंट

1) जन्म तारीख का प्रमाण पत्र (जैसे – जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा 10वीं की मार्कशीट)

2) जाति / वर्ग / EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

3) शैक्षणिक प्रमाण पत्र

  • एस.एस.सी. (10वीं) और एच.एस.सी. (12वीं) की मार्कशीट
  • डिग्री या डिप्लोमा की सभी मार्कशीट्स और प्रमाणपत्र

4) कंप्यूटर योग्यता प्रमाण पत्र

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट

5) अनुभव से जुड़े डॉक्यूमेंट

  • नियुक्ति पत्र (Appointment Letter)
  • संस्था से मिली नोटिस (Approval)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Letters)
  • वेतन पर्ची (Salary Slip)

6) अन्य डॉक्यूमेंट

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • यदि लागू हो, तो रिसर्च सर्टिफिकेट

जरुरी सुचना

1) सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करने से काम नहीं चलेगा। आपको उसका प्रिंट निकालकर जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ तय पते पर भेजना होगा।

2) सभी डॉक्यूमेंट पूरे और समय पर पहुँचने चाहिए, वरना आवेदन रद कर दिया जाएगा।

3) इंटरव्यू के समय सभी मूल प्रमाणपत्र की जाँच की जाएगी, इसलिए कृपया सभी मूल डॉक्यूमेंट साथ लेकर आएं।

4) आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम (कुरियर/स्पीड पोस्ट आदि) से ही मान्य होगा। ईमेल द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

5) इंटरव्यू या लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा।

6) इंटरव्यू के लिए केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही बुलाया जाएगा।

7) संपूर्ण माहिती केवल ईमेल के माध्यम से ही जाएगी। इसलिए अपना ईमेल इनबॉक्स और वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

8) अंग्रेज़ी भाषा का ज्ञान जरुरी है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटcareer.saurashtrauniversity.edu

Saurashtra University Engineer Recruitment 2025 – FAQ

1) आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2025 है। हार्डकॉपी आवेदन 28 अगस्त 2025 शाम 6:00 बजे तक जमा करना होगा।

2) इस नोकरी के लिए कितना वेतन मिलेगा?
उत्तर:
लेवल-11 के तहत ₹67,700 – ₹2,08,700 प्रति महीना

3) क्या गुजराती भाषा का ज्ञान जरुरी है?
उत्तर:
हाँ, यदि उम्मीदवार गुजराती भाषी नहीं हैं, तो सिलेक्शन होने पर उन्हें एक वर्ष के भीतर गुजराती भाषा सीखनी होगी।

4) क्या ईमेल के द्वारा आवेदन भेज सकते है?
उत्तर:
नहीं, ईमेल द्वारा भेजा गया आवेदन रद कर दिया जायेगा।