Valsad North Forest Division Recruitment 2025: गुजरात वन विभाग के वलसाड नॉर्थ वन विभाग ने 3 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत वेटरनरी डॉक्टर, सर्पेंटेरियम क्यूरेटर और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।

यह भर्ती 11 महीने के कॉन्ट्रेक्ट पर की जायेगी और ये गुजरात फॉरेस्ट्री रिसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत होंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डाक के जरिए या व्यक्तिगत रूप से ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

चलिए आपको इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से बताते है जिससे आपको आवेदन करने में सरलता रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य जानकारी – Valsad North Forest Division Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठन का नामValsad North Forest Division – Snake Research Institute
भर्ती संस्थाGujarat Forestry Research Foundation
पद का नामVeterinary Doctor, Curator, Senior Scientific Assistant
कुल पद3
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (डाक या व्यक्तिगत रूप से)
नौकरी का प्रकारकोंट्राक्ट पर आधारित (11 महीना)
आधिकारिक वेबसाइटforests.gujarat.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी जुलाई 2025
आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख18 अगस्त 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (डाक / व्यक्तिगत रूप से)

पदों की जानकारी (Vacancy Details)

पद का नामकुल पदों की संख्या
Veterinary Doctor1
Serpentarium Curator1
Senior Scientific Assistant1
कुल पद 3

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

1) Veterinary Doctor
  • उम्मीदवार के पास वेटरनरी साइंस या एनिमल हसबेंड्री (BVSc या AH) में डिग्री होनी चाहिए, जो भारत सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से प्राप्त की गई हो।
2) Serpentarium Curator
  • वेटरनरी साइंस या एनिमल हसबेंड्री में डिग्री (BVSc या AH), या
  • एनवायरनमेंटल साइंस, फॉरेस्ट्री, लाइफ साइंस, जूलॉजी, बायो-केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, वाइल्डलाइफ साइंस या बेसिक साइंसेज में ग्रेजुएशन डिग्री
3) Senior Scientific Assistant
  • वेटरनरी साइंस या एनिमल हसबेंड्री में ग्रेजुएट्स डिग्री (BVSc या AH), या
  • एनवायरनमेंटल साइंस / फॉरेस्ट्री / लाइफ साइंस / जूलॉजी / वाइल्डलाइफ साइंस में मास्टर डिग्री

अनुभव (Experience)

जिनके पास चिड़ियाघर, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कैप्टिव एनिमल फैसिलिटी या वन्यजीव अभयारण्य में सांपों के मैनेजमेंट (Snake Management) का अनुभव हो, या जिनके पास इससे मिलता-जुलता कोई अनुभव हो, ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जरुरी सुचना:

  • इस पद पर उम्मेदवार स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकते।
  • काम की स्थिति को देखते हुए कभी-कभी ज्यादा समय तक कार्य करना पड़ सकता है।
  • इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का TA/DA (यात्रा भत्ता/भत्ता) नहीं दिया जाएगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

शॉर्टलिस्टिंग
  • इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का को उनके शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य मानदंडों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
इंटरव्यू (Interview)
  • जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उनके विषय से जुड़ी जानकारी, प्रोफेशनल स्किल्स और बातचीत करने की क्षमता को ध्यान से परखा जाएगा।
मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • इंटरव्यू में सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से नौकरी के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

अगर आप वलसाड वन विभाग की इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को ध्यान से पढ़ें:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Step 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://forests.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।

Step 2: डाउनलोड किए गए फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि को स्पष्ट रूप से भरें।

Step 3: आवेदन पत्र के साथ निचे दिए गए डॉक्यूमेंट की कॉपी को जरूर लगाएं:

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • पहचान पत्र (ID Proof – जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)

Step 4: भरे हुए आवेदन फॉर्म और डॉक्यूमेंट की हार्डकॉपी को नीचे दिए गए पते पर 18 अगस्त 2025, शाम 6:00 बजे तक जमा करें:

उप वन संरक्षक
वलसाड नॉर्थ वन विभाग
जिला सेवा सदन-2, तिथल रोड, वलसाड – 396001
फोन: 02632–254151

महत्वपूर्ण सुचना:

  • अगर डाक द्वारा भेजा गया आवेदन देरी से पहुंचता है तो इसे रिजेक्ट कर दिया जायेगा।
  • आवेदन करते समय सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट को सही तरीके से फॉर्म के साथ जोड़ना होगा। साथ ही, ये ध्यान रखें कि हर डॉक्यूमेंट में दी गई जानकारी एकदम सही और स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि आपके आवेदन में कोई कमी न रह जाए।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटforests.gujarat.gov.in

निष्कर्ष

वलसाड नॉर्थ वन विभाग द्वारा निकाली गई यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो वन्यजीव, पशु चिकित्सा और सेवा में रुचि रखते हैं।

सभी पद 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित हैं, लेकिन यह अनुभव भविष्य में आपके करियर को एक नई दिशा देने में सहायक हो सकता है। यदि आप आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव रखते हैं, तो बिना देर किए आवेदन करें।

Valsad Forest Bharti 2025 – FAQs

1) आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 18 अगस्त 2025 हैं।

2) आवेदन का माध्यम क्या है?
उतर:
आवेदन डाक द्वारा या खुद जाकर ऑफलाइन जमा कर सकते हैं।

3) यह नौकरी कितने समय के लिए है?
उतर:
यह नौकरी 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित होगी।

4) आवेदन फॉर्म कहां से डाउनलोड करें?
उतर:
आप आवेदन फॉर्म https://forests.gujarat.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।