अगर आपके पास डिप्लोमा (Agri) की डिग्री या ITI प्रमाणपत्र हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है! S.D. एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (SDAU), बनासकांठा, गुजरात ने Technology Agent के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह भर्ती पूरी तरह से इंटरव्यू के माध्यम से की जा रही है, जिसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है। इस पद के तहत फील्ड वर्क, किसानों के साथ समन्वय और तकनीकी सहायता जैसे कार्य किए जाएंगे।
इस पोस्ट में हम आपको भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें, सिलेक्शन प्रक्रिया, वेतन और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
मुख्य जानकारी – SDAU Technology Agent Recruitment 2025
| प्रश्न | जानकारी |
| भर्ती संस्था | S.D. Agricultural University (SDAU), Deesa, Banaskantha, Gujarat |
| पद का नाम | Technology Agent (TA) |
| कुल पद | 1 |
| प्रोजेक्ट का नाम | ऑयलसीड्स पर क्लस्टर फ्रंटलाइन डेमोंस्ट्रेशन 2025-26 (NMEO-OS) |
| आवेदन प्रकार | वॉक-इन इंटरव्यू |
| आयु सीमा | 45 वर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | sdau.edu.in |
महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)
| घटना | तारीख |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 18 जुलाई 2025 |
| इंटरव्यू की तारीख | 2 अगस्त 2025 |
| इंटरव्यू की शरुआत | सुबह 10:00 बजे |
इस भर्ती के लिए क्या जरुरी है (Eligibility Criteria)
- भारतीय नागरिकता होना चाहिए।
- इंटरव्यू की तारीख तक आपकी उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आपके पास मान्य मोटरसाइकिल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, क्योंकि काम के दौरान फील्ड विज़िट्स भी करनी होंगी।
- आप शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट होने चाहिए – और इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त अधिकारी से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना जरूरी है।
शैक्षणिकता (Educational Qualification)
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निचे में से किसी एक डिग्री होना जरूरी है:
- उम्मेदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में से डिप्लोमा (Agriculture) की डिग्री होनी चाहिए।
- या
- आपने कृषि या बीज उत्पादन (Seed Production) में ITI कोर्स किया है, तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।
आयु सीमा (Age Limit)
- कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
- ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 45 वर्ष
साथ ही, सरकार के नियम के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मेदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
- इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- आपको केवल फिक्स तारीख पर अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के लिए जाना होगा।
वेतन (Salary)
- इस पद के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ₹10,000/- प्रति महीना के हिसाब से फिक्स वेतन दिया जायेगा।
- इसके साथ ही ₹1,500/- प्रति महीना के हिसाब से यात्रा भत्ता (TA) (8 महीनों तक) भी मिलेगा।
महत्वपूर्ण जानकारी: इस पद पर पेंशन, बोनस, LTC, DA (महंगाई भत्ता) या मेडिकल भत्ता जैसी कोई भी सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन केवल वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट की जांच के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे तक इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना जरूरी है।
इंटरव्यू का समय: इंटरव्यू ठीक सुबह 10:00 बजे शुरू हो जाएगा, इसलिए समय से पहले इंटरव्यू के स्थान पर पहुंच जाये जिससे सिलेक्शन प्रक्रिया में को मुश्केली ना हो।
इंटरव्यू के समय साथ लाने वाले डॉक्यूमेंट
- सही फॉर्मेट में बायो डेटा
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सभी मूल प्रमाण पत्र (जैसे शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु आदि)
- सभी प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी को भी साथ में रखे
आपको एक शारीरिक फिटनेस प्रमाणपत्र जमा करना होगा, जिससे यह पता चले की आप इस नौकरी के लिए शारीरिक रूप से फिट है।
उम्मेदवार का अंतिम सिलेक्शन पूरी तरह आपकी शैक्षणिकता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
SDAU टेक्नोलॉजी एजेंट भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म को भरने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।
स्थान:
Office of the Director of Extension Education,
S.D. Agricultural University,
Sardarkrushinagar, Dist. Banaskantha, Gujarat.
- तारीख: 2 अगस्त 2025
- समय: सुबह 10:00 बजे
सिलेक्शन के बाद किसी मान्यता प्राप्त डॉक्टर द्वारा जारी किया गया शारीरिक फिटनेस प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)
| वेबसाइट | लिंक |
| आधिकारिक सूचना PDF | यहां क्लिक करें |
| ऑनलाइन आवेदन करें | यहां क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | sdau.edu.in |
निष्कर्ष
SDAU टेक्नोलॉजी एजेंट भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो कृषि क्षेत्र में डिप्लोमा या ITI किया है और फील्ड में काम कर ना पसंद करते है।
इस भर्ती प्रक्रिया में न तो कोई आवेदन शुल्क है और न ही कोई लिखित परीक्षा – केवल एक वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से उम्मेदवारों का सिलेक्शन किया जायेगा।
अगर आपके पास जरूरी योग्यता है तो समय पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें और यह मौका बिल्कुल न गंवाएं।
SDAU Technology Agent Recruitment 2025 – FAQs
1) SDAU टेक्नोलॉजी एजेंट पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उतर: कोई भी उम्मीदवार जिसके पास कृषि में डिप्लोमा या बीज उत्पादन में ITI प्रमाणपत्र हो और 45 वर्ष से कम आयुष्य हो, आवेदन कर सकता है।
2) क्या इस पद के लिए कोई आवेदन शुल्क है?
उतर: नहीं, यह वॉक-इन इंटरव्यू आधारित है, इसलिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
3) इंटरव्यू के दिन क्या-क्या साथ लेकर जाना होगा?
उतर:
- बायो-डाटा
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सभी मूल प्रमाण पत्र और फोटोकॉपी
- मान्य मोटरसाइकिल ड्राइविंग लाइसेंस
4) क्या यह नौकरी स्थायी है?
उतर: नहीं, यह पद पूर्ण रूप से अस्थायी और प्रोजेक्ट के आधार पर है।
5) क्या गुजरात के बाहर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उतर: हाँ, यह पद सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है जो योग्यता को पूरा करते हैं।
