गुजरात राज्य पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GSPHC) ने Assistant Engineer (Civil) के पद पर भर्ती के लिए सुचना जारी की है। यह भर्ती विशेष रूप से दिव्यांग उम्मेदवारो के लिए आयोजित की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आपके पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री है और आप कम से कम 2 वर्षों का अनुभव रखते हैं, तो सरकारी क्षेत्र में करियर की शुरुआत के लिए यह एक शानदार मौका हो सकता है।

इस पोस्ट में हम आपको भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें, सिलेक्शन प्रक्रिया, आयु सीमा और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मुख्य जानकारी – GSPHC Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नामगुजरात स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GSPHC)
पद का नामअसिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)
कुल पद1
केटेगरीदिव्यांग (PWD)
विकलांगता प्रकारD – बधिर / HH – सुनने में कठिनाई
अनुभवकम से कम 2 वर्षो का अनुभव
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटgsphc.gujarat.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत21 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख5 अगस्त 2025

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 25 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 35 वर्ष

केवल निचे दिए गए प्रकार की दिव्यांगता वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं:

  • D – बधिर (Deaf)
  • HH – सुनने में कठिनाई (Hard of Hearing)

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • इस नोकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मेदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech की डिग्री पास की होनी चाहिए।

अनुभव (Experience): उम्मेदवार के पास इस नोकरी से जुड़े संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना जरुरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मेदवार को किसी भी तरह का आवेदन शुल्क देने की जरुरत नहीं है।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

GSPHC असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का सिलेक्शन निचे दिए गए स्टेप के अनुसार किया जायेगा:

1) लिखित परीक्षा (Written Test)

यह सिलेक्शन प्रक्रिया का पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान, तर्कशक्ति, जनरल नॉलेज और बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें निचे दिए गए विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं:

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स
  • रीजनिंग और लॉजिकल एबिलिटी
  • गणित
  • भाषा और व्याकरण

परीक्षा में पास होने वाले उम्मेदवारों की परफॉरमेंस के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और उसमें सिलेक्टेड उम्मदवारो को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।

2) इंटरव्यू (Interview)

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। इस में उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, कौशल, आत्मविश्वास, निर्णय लेने और समस्या सुलझाने की क्षमता की जांच की जाएगी।

3) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में मिले मार्क्स के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद सिलेक्टेड उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही Appointment Letter जारी किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले OJAS की आधिकारिक वेबसाइट जाएं: ojas.gujarat.gov.in

Step 2: वहां “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें और लिस्ट में से GSPHC Recruitment को सिलेक्ट करें।

Step 3: अब GSPHC की वेबसाइट पर जाकर भर्ती की सुचना को ध्यान से पढ़ लें ताकि आपको सभी जरूरी जानकारी पहले से ही मिले।

Step 4: आवेदन फॉर्म में मागी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे

Step 5: सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करे जैसे – पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि।

Step 6: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क को जमा करे

Step 7: फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटgsphc.gujarat.gov.in

निष्कर्ष

GSPHC द्वारा निकाली गई यह विशेष भर्ती उन दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में योग्यता और अनुभव रखते हैं।

अगर आप बधिर (Deaf) या सुनने में कठिनाई (HH) की श्रेणी में आते हैं और सरकारी क्षेत्र में एक स्थायी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है।

न तो आवेदन शुल्क लिया जा रहा है और न ही प्रक्रिया जटिल है — जिससे यह और भी आसान बन जाती है।

GSPHC Recruitment 2025 – FAQs

1) इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो विकलांग श्रेणी में आते हैं और जिन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech किया हो, साथ ही कम से कम 2 वर्षों का कार्य का अनुभव रखते हों।

2) आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर:
आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2025 है।

3) क्या आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देना होगा?
उत्तर:
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

4) इस नौकरी के लिए उम्मेदवारों का सिलेक्शन किस तरह किया जायेगा?
उत्तर:
लिखित परीक्षा (Written Test)
इंटरव्यू (Interview)