AMC Recruitment 2025: अहमदाबाद म्युन्सिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने Assistant Sanitary Sub Inspector के 84 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह पद AMC के स्वास्थ्य से जुड़ा है और इसमें सिलेक्टेड उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सरकारी नौकरी के लाभ मिलेंगे।

इस पोस्ट में आपको भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिलेगी जैसे – शैक्षणिकता, वेतन, आयु सीमा, सिलेक्शन प्रक्रिया और आवेदन की प्रक्रिया

मुख्य जानकारी – AMC Assistant Sanitary Sub Inspector Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठन का नामAhmedabad Municipal Corporation (AMC)
पद का नामAssistant Sanitary Sub Inspector
कुल पद84
नौकरी स्थानअहमदाबाद
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
वेतन₹26,000/- से शुरू
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ahmedabadcity.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत15 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख30 जुलाई 2025
फीस भरने की आखिरी तारीख2 अगस्त 2025

पदों की जानकारी (Vacancy Details)

केटेगरी संख्या
Genera35
EWS8
SEBC24
SC6
ST11
कुल84

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान या बोर्ड से “सैनिटरी इंस्पेक्टर परीक्षा” (Sanitary Inspector Examination) पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। बिना इस योग्यता के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

वेतन (Salary) – AMC Assistant Sanitary Sub Inspector 2025

  • AMC सहायक सैनिटरी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के तहत सिलेक्टेड उम्मीदवारों को प्रथम तीन वर्षों तक ₹26,000/- प्रति महीना के हिसाब से फिक्स वेतन दिया जायेगा।
  • जब उम्मीदवार 3 वर्षों की नोकरी पूरी कर लेंगे, उसके बाद उन्हें 7वें वेतन आयोग के अनुसार पद और अनुभव के आधार पर ₹25,500 से लेकर ₹81,100/- तक का नियमित वेतन और सभी सरकारी भत्ते का लाभ मिलना शुरू हो जाएंगे।

आयु सीमा (Age Limit) – AMC Assistant Sanitary Sub Inspector 2025

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 33 वर्ष

भारत सरकार द्वारा तय किये गए नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General: ₹500/-
  • EWS/SEBC/SC/ST: ₹250/-

फीस का माध्यम: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के जरिए जमा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 अगस्त 2025 है, इसलिए समय रहते फीस को जमा कर लें।

महत्वपूर्ण सुचना (Important Instructions)

1) फोटो अपलोड करें
  • आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना जरुरी है। साथ ही, उसी फोटो की कुछ कॉपियाँ अपने पास रखें, जो परीक्षा या इंटरव्यू के समय काम आएंगी।
2) एक व्यक्ति, एक ही आवेदन
  • कोई भी उम्मीदवार केवल एक ही बार आवेदन कर सकता है। अगर एक से ज़्यादा आवेदन किए जाते हैं, तो वे सभी
  • आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
3) आवेदन में कोई बदलाव नहीं
  • ऑनलाइन फॉर्म में जो भी जानकारी आप भरते हैं, वही जानकारी भर्ती प्रक्रिया के दौरान मान्य होगी। इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यान से भरें।
4) आरक्षण का लाभ सिर्फ प्रमाणपत्र वालों को
  • आरक्षण का फायदा केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा, जो गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार मान्य प्रमाणपत्र सबमिट करेंगे।
5) PwD उम्मीदवारों के लिए
  • दिव्यांग (PwD) केटेगरी के उम्मीदवारों के पास कम से कम 40% विकलांगता का प्रमाणपत्र होना ज़रूरी है।
6) सिलेक्शन प्रक्रिया
  • इस भर्ती के तहत सिलेक्शन प्रक्रिया से जुड़ा अंतिम निर्णय पूरी तरह से AMC की स्टाफ सिलेक्शन कमेटी के द्वारा लिया जायेगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

AMC द्वारा सहायक सैनिटरी सब इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन निचे दिए गए स्टेप के अनुसार किया जायेगा:

1) लिखित परीक्षा / ऑनलाइन परीक्षा
  • सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा या ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और अन्य आवश्यक क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
2) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
  • परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक, जाति, अनुभव और अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी जिससे यह तय किया जा सके कि आपने जो जानकारी दी है, वो सही है और आप सभी शर्तों को पूरा करते है।
3) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • अंत में, उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी लिया जा सकता है। इसमें यह पता लगाया जायेगा कि उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से पद की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटahmedabadcity.gov.in

AMC Assistant Sanitary Sub Inspector Recruitment 2025 – FAQs

1) AMC सहायक सैनिटरी सब इंस्पेक्टर के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उतर:
आवेदन की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2025 है।

2) AMC में सहायक सैनिटरी सब इंस्पेक्टर का वेतन कितना है?
उतर:
पहले तीन साल तक ₹26,000/- प्रति महीना (फिक्स वेतन)

3) इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उतर:
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सैनिटरी इंस्पेक्टर परीक्षा पास होना जरुरी है।

4) AMC भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उतर:
AMC भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://ahmedabadcity.gov.in है।

5) अहमदाबाद नगर निगम सहायक सैनिटरी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के तहत कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
उत्तर:
कुल 84 पदों पर भर्ती की जाएगी।