RMC Recruitment 2025: राजकोट म्युनसिपल कॉर्पोरेशन (RMC) ने 2025 में City Engineer, Additional City Engineer और Executive Engineer के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सिलेक्शन केवल अनुभव आधारित शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस पोस्ट में हम आपको RMC भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे – योग्यता, अनुभव, वेतन, आवेदन प्रक्रिया और सिलेक्शन प्रक्रिया

मुख्य जानकारी – RMC Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठन का नामराजकोट नगर निगम (RMC)
पद का नामAdditional City Engineer, City Engineer (Special), Executive Engineer
कुल पद6
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
नौकरी का स्थानराजकोट
सिलेक्शन प्रक्रियाशॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से
आधिकारिक वेबसाइटwww.rmc.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत16 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख30 जुलाई 2025

विभाग के अनुसार पदों की संख्या

पद का नामपदों की संख्या
Additional City Engineer (Civil)2
City Engineer (Special) (Civil)2
Additional City Engineer (Mech./Elec.)1
Executive Engineer (Civil)1
कुल पद6

शैक्षणिकता और अनुभव (Educational Qualification)

1) Additional City Engineer (Civil/Mechanical/Electrical)
  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास B.E. (सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल) की डिग्री होनी चाहिए, या फिर वे चार्टर्ड इंजीनियर होने चाहिए।
  • साथ ही, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 7 से 12 साल का अनुभव जरूरी है।
  • अगर आपने नगर निगम क्षेत्र में काम किया है, तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी।
2) City Engineer (Special)
  • इस पद के लिए B.E. (सिविल) की डिग्री या चार्टर्ड सिविल इंजीनियर होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा, आपको कम से कम 12 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें से 7 साल का अनुभव नगर निगम सेवा में होना चाहिए।
3) Executive Engineer (Civil)
  • यह पद उनके लिए है जिनके पास B.E. (सिविल) की डिग्री हो या वे चार्टर्ड सिविल इंजीनियर हों।

अनुभव के तौर पर आपके पास:

  • कम से कम 5 साल का अनुभव डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के रूप में या
  • 7 साल का अनुभव असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 21 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 45 वर्ष

सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fees)

प्रकारशुल्क
General / OBC / EWS₹500/-
SC / ST / PwD₹250/-

फीस भरने का माध्यम (Mode of Payment)

  • आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क को जमा कर सकते है।

सूचना: एक बार शुल्क को ऑनलाइन जमा करने के बाद वापस नहीं किया जायेगा, यानि नॉन रिफंडेबल (Non Refundable) है।

सैलरी (Salary)

  • इस भर्ती में सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
  • यह वेतन ₹67,700/- से शुरू होकर ₹2,08,700/- प्रति महीना तक जाता है।

इसके अलावा, राज्य सरकार निर्धारित अन्य भत्ते (Allowances) मिलेंगे जैसे:

  • महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)
  • आवास भत्ता (House Rent Allowance)
  • यात्रा भत्ता (Travel Allowance)
  • मेडिकल भत्ता (Medical Allowance) वगैरह

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती प्रक्रिया में योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन दो स्टेप में किया जायेगा:

1) शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting)
  • सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि कौन-कौन से उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य है।
2) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट की जांच के लिए बुलाया जायेगा। इसमें सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
3) इंटरव्यू (Interview)
  • अंत में उम्मेदवार का एक इंटरव्यू लिया जायेगा जिसमे उम्मीदवार का व्यवहार, बात चित करने का तरीका और कार्यों की समझ को परखा जाएगा।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, जिससे उन उम्मीदवारों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से अपने अनुभव के आधार पर नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया उम्मीदवार के कार्य अनुभव, डॉक्यूमेंट की जांच और इंटरव्यू (Interview) के माध्यम से की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण सुचना

1) जब आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर सबमिट कर देंगे, तो उसमें दी गई जानकारी को बाद में अपडेट नहीं कर पाओगे।

2) आवश्यकता के अनुसार सभी सही डॉक्युमेंट को अपलोड करना जरुरी है।

3) आवेदन पत्र या डॉक्युमेंट में कोई गलती, गड़बड़ी या जानकारी मिलने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

4) आप केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन किया, तो सारे आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।

5) यदि आप आरक्षित श्रेणी से हैं, तो गुजरात सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

6) आपके अनुभव प्रमाण पत्र में सभी बातों का उल्लेख होना चाहिए। केवल ऑफर लेटर या अपॉइंटमेंट लेटर को अनुभव का प्रमाण नहीं माना जाएगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले www.rmc.gov.in पर जाएं।

Step 2: होमपेज पर “Recruitment” (भर्ती) सेक्शन में जाएं।

Step 3: रजिस्ट्रेशन करे और आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ ऑनलाइन भरें।

Step 4: जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करे

Step 5: आवेदन शुल्क को केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।

Step 6: फॉर्म को सबमिट करें और फॉर्म की प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.rmc.gov.in

RMC Recruitment 2025 – FAQs

1) RMC भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
उतर:
आवेदन करने की आखिरी तारीख 30-07-2025 रात 11:59 बजे है।

2) RMC के RMC Additional City Engineer / Executive Engineer की सैलरी क्या है?
उतर:
₹67,700 से ₹2,08,700 (पे मैट्रिक्स लेवल-11 के अनुसार)।

3) RMC भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उतर:
केवल www.rmc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।

4) क्या इन पदों पर भर्ती के लिए कोई परीक्षा होगी?
उतर:
नहीं, कोई लिखित परीक्षा नहीं है। सिलेक्शन अनुभव आधारित शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।