Gandhinagar Finance Assistant Recruitment 2025: अगर आपने B.Com की डिग्री प्राप्त की है और आप एक अच्छी नोकरी की तलाश में है तो गांधीनगर की जिला प्रशिक्षण टीम ने फाइनेंस असिस्टेंट पद पर भर्ती जारी की है।

इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 (रात 12:00 बजे तक) Arogya Sathi पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती के तहत सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ₹20,000/- महीना का वेतन मिलेगा। चलिए आपको इस भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से देते है।

मुख्य जानकारी – Gandhinagar Finance Assistant Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनDistrict Training Team, Gandhinagar
पद का नामफाइनेंस असिस्टेंट
स्थानगांधीनगर, गुजरात
वेतन₹20,000/- महीना
नौकरी का समय11 महीने
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटarogyasathi.gujarat.gov.in

इस नोकरी के लिए क्या जरुरी है (Eligibility Criteria)

अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ ज़रूरी योग्यताएं होनी चाहिए:

1) सबसे पहले, आपके पास कॉमर्स में ग्रेजुएशन (B.Com) की डिग्री होनी चाहिए।

2) कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट भी ज़रूरी है।

3) आपको कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की अच्छी समझ होनी चाहिए।

4) इसके अलावा, सरकारी या NGO सेक्टर में कम से कम 3 से 5 साल का अनुभव होना चाहिए।

5) गुजराती और अंग्रेज़ी में टाइपिंग और प्रेजेंटेशन बनाने का ज्ञान भी जरूरी है।

6) साथ ही, चार्ट या ग्राफ के ज़रिए डेटा का प्रेजेंट करना आपको आना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

  • इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भी आयु में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
  • उन्ही उम्मीदवार को आवेदन के योग्य माना जायेगा, जिनकी आयु 14 जुलाई 2025 के दिन तक 40 वर्ष या उससे कम है।

ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड किए जाने वाले जरुरी डॉक्यूमेंट

फाइनेंस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय चे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे:

  • सभी सेमेस्टर की मार्कशीट्स (पास/फेल दोनों)
  • B.Com डिग्री प्रमाण पत्र
  • कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट
  • अनुभव प्रमाण पत्र (3 से 5 वर्ष)
  • कोई अन्य दस्तावेज़ (यदि जरुरी हों)

केवल पूर्ण और सही तरीके से अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट ही स्वीकार किए जाएंगे।

अगर कोई डॉक्यूमेंट अधूरे या गलत फॉर्मेट में अपलोड किया गया है, तो आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण सुचना (Important Instructions)

यह पद पूरी तरह से 11 महीनों के कॉन्ट्रैक्ट (Contract) पर आधारित होगा। इस पर स्थायी नियुक्ति का कोई दावा नहीं किया जा सकता।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन सिर्फ arogyasathi.gujarat.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ही जमा करना होगा।

RPAD, स्पीड पोस्ट, व्यक्तिगत रूप से या कूरियर से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर के PDF फॉर्मेट में अपलोड करना जरुरी है।

अगर आवेदन अधूरा है या उसमें जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं किए गए हैं, तो ऐसा आवेदन बिना कोई सूचना दिए रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

आपको अंतिम तारीख 14 जुलाई 2025 से पहले आवेदन को सबमिट करना होगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक सूचना PDFयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटarogyasathi.gujarat.gov.in

निष्कर्ष

गांधीनगर फाइनेंस असिस्टेंट भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो कॉमर्स में B.Com की डिग्री के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान रखते है।

यह नौकरी भले ही 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट आधारित हो, लेकिन कार्य में अनुभव प्राप्त करने का यह एक सुनहरा मौका है।

यदि आपके पास भर्ती से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट हैं, तो आवेदन की अंतिम तारीख (14 जुलाई 2025) से पहले Arogya Sathi पोर्टल पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें।

FAQs – Finance Assistant Gandhinagar Recruitment 2025

1) इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर:
आप 14 जुलाई 2025 की रात 12:00 बजे तक इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

2) क्या यह एक स्थायी सरकारी नौकरी है?
उत्तर:
नहीं, यह एक कॉन्ट्रैक्ट आधारित पद है, जो सिर्फ 11 महीनों के लिए है।

3) फाइनेंस असिस्टेंट पद के लिए कौन-कौन सी योग्यताएं जरूरी हैं?
उत्तर:

  • B.Com की डिग्री
  • कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट
  • सरकारी या NGO सेक्टर में 3 से 5 साल का अनुभव

4) क्या मैं ऑफलाइन या पोस्ट के ज़रिए आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर:
नहीं, आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आपको अपना आवेदन सिर्फ Arogya Sathi पोर्टल के ज़रिए ही करना होगा।