Rozgaar Bharti Melo 2025: क्या आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं? तो आपके लिए एक शानदार खबर है! जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा Rozgaar Bharti Mela 2025 आयोजित किया जा रहा है, जो 11 जुलाई 2025 को अहमदावाद में आयोजित होगा।
इस मेगा जॉब फेयर में अलग – अलग शैक्षणिक उम्मीदवारों के लिए सैकड़ों नौकरियों के अवसर उपलब्ध होंगे – फिर चाहे आप 10वीं पास हों या इंजीनियरिंग ग्रेजुएट।

मुख्य जानकारियाँ – Rozgaar Bharti Melo 2025
| प्रश्न | जानकारी |
| आयोजक | Model Career Centre, District Employment Exchange Office |
| नौकरी स्थान | गुजरात |
| पद | अलग – अलग कई पदों पर भर्ती की जाएगी |
| शैक्षणिकता | 10वीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, ITI, डिप्लोमा |
| सिलेक्शन प्रक्रिया | इंटरव्यू के माध्यम से |
| भर्ती मेला की तारीख | 11-07-2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
रोज़गार भर्ती मेला के लिए योग्यता मापदंड
इस रोज़गार भर्ती मेला में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास ये शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए:
- अगर आपने 10वीं या 12वीं पास कर ली है, तो आप अप्लाई कर सकते हैं।
- ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट हैं? आपके लिए भी मौके हैं – चाहे आप किसी भी विभाग से हों।
- सभी ITI वाले उम्मीदवारों के लिए भी नौकरियों के दरवाज़े खुले हैं।
- अगर आपके पास डिप्लोमा की डिग्री है, तो आप भी इस भर्ती मेला में भाग ले सकते हैं।
ध्यान दें: भर्ती से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ज़रूर पढ़े।
सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)
इस रोज़गार मेले में सिलेक्शन प्रक्रिया बिलकुल सीधी और सरल है — यहां सिर्फ इंटरव्यू के जरिए ही उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।
अगर आप योग्य हैं, तो तय तारीख पर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के लिए पहुंच जाएं। कोई ऑनलाइन फॉर्म भरने की झंझट नहीं है!
इंटरव्यू में अच्छा परफॉरमेंस करने के लिए थोड़ी तैयारी ज़रूरी है। आमतौर पर पूछे जाने वाले सवालों को एक बार रिवाइज़ कर लें और प्रोफेशनल रिज़्यूमे जरूर साथ लेकर जाएं।
इस रोज़गार भर्ती मेले में आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस रोज़गार मेले में भाग लेना चाहते हैं, तो तय तारीख पर सीधे स्थल पर जाकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मूल प्रमाणपत्रों और जरूरी दस्तावेजों के साथ वहां पहुंचना होगा।
आवेदन की आसान प्रक्रिया:
1) दस्तावेज़ तैयार रखें – अपने सभी जरूरी कागज़ जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि एक फाइल में रख लें।
2) स्थल पर जाएं – इंटरव्यू कहां होगा, इसका पता आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिलेगा। उसे ध्यान से पढ़ लें।
3) इंटरव्यू दें – आत्मविश्वास के साथ जवाब दें और प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखें।
महत्वपूर्ण सुचना:
मेले में जाने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट या सूचना को ज़रूर पढ़ लें। इससे आपको सही जगह, तारीख और समय की जानकारी मिल जाएगी और कोई गलती नहीं होगी।
इस रोज़गार मेले में शामिल क्यों हों?
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो ये मेला आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। जानिए क्यों:
1) एक ही जगह, कई नौकरियों के मौके
- बहुत सारी कंपनियां और संस्थाएं यहां भर्ती के लिए मौजूद होंगी। आपको अलग-अलग जगह दौड़ने की ज़रूरत नहीं — सब कुछ एक ही मंच पर मिलेगा।
2) सीधा इंटरव्यू, बिना परीक्षा के झंझट
- यहां कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। आपको सीधा HR से आमने-सामने बातचीत का मौका मिलेगा। अगर आपमें हुनर है, तो नौकरी पक्की!
3) हर पढ़े-लिखे के लिए अवसर
- चाहे आपने सिर्फ 10वीं की हो, ITI किया हो या इंजीनियरिंग — यह हर शैक्षणिक उम्मीदवारों के लिए नौकरी के विकल्प मौजूद हैं।
4) कोई आवेदन शुल्क नहीं!
- जी हां, इस मेले में भाग लेने के लिए कोई फीस नहीं देनी है। यह पूरी तरह फ्री ऑफ कॉस्ट है।
FAQs – Rozgaar Bharti Melo 2025
1) Rozgaar Bharti Melo 2025 में कौन-कौन हिस्सा ले सकता है?
उत्तर: इस मेले में 9वीं पास से लेकर 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट सभी योग्य उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
2) इसमें आवेदन करने के लिए कोई फीस देनी होगी?
उत्तर: नहीं, यह पूरी तरह से फ्री ऑफ कॉस्ट है। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
3) सिलेक्शन प्रक्रिया कैसी होगी?
उत्तर: सिलेक्शन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। HR से सीधा आमना-सामना इंटरव्यू होगा।
4) मुझे साथ में क्या लेकर जाना होगा?
उत्तर: आपको अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा (रिज़्यूमे), पासपोर्ट साइज फोटो और एक पहचान पत्र साथ ले जाना होगा।
