GSSSB Surveyor Recruitment 2025: क्या आपके पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गुजरात गौण सेवा पसंदगी मंडल बोर्ड (GSSSB) ने Surveyor (Class -3 ) के 60 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार OJAS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चलिए दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको सैलरी, शैक्षणिकता, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।

मुख्य जानकारियाँ – GSSSB Surveyor Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनGujarat Subordinate Service Selection Board (GSSSB)
विभागCommissioner of Geology and Mining, Gujarat
पद का नामSurveyor (Class-3)
कुल पद60
विज्ञापन संख्या325/202526
नौकरी का प्रकारसरकारी नौकरी (Class-3)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटgsssb.gujarat.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत14 जुलाई 2025 (दोपहर 2:00 बजे से)
आवेदन की आखिरी तारीख28 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे तक)
फीस भरने की आखिरी तारीख31 जुलाई 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखजल्द जारी की जाएगी
परीक्षा तारीखजल्द जारी की जाएगी

शैक्षिक डिग्री (Education Qualification)

उम्मीदवारों के पास इनमें से कोई एक डिग्री या कोर्स होना चाहिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा,

या

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ITI से Surveyor कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए

अन्य ज़रूरी योग्यताएँ:

  • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
  • गुजराती या हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए — अगर दोनों भाषाएँ आती हों, तो और भी बेहतर।

आयु सीमा (Age Limit)

  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 18 वर्ष
  • कम से कम आयुष्य: 33 वर्ष

गुजरात सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

श्रेणीशुल्क
General₹500
SC/ST/SEBC/EWS/महिला/दिव्यांग₹400

जो भी उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेंगे, उन्हें परीक्षा के समय उनका आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

सैलरी कितनी मिलेगी? (Salary)

शुरुआती सैलरी (पहले 5 साल):

  • सिलेक्टेड उम्मीदवारों को पहले पांच साल तक हर महीने ₹40,800/- की फिक्स सैलरी मिलेगी।

पांच साल बाद की सैलरी:

  • अगर आपकी सेवा संतोषजनक रहती है, तो 5 साल पूरे होने के बाद आपको 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹29,200 से ₹92,300/- (लेवल-5) के बीच रेगुलर सैलरी मिलेगी।

एक ज़रूरी बात:

यह सैलरी सुप्रीम कोर्ट में चल रहे एक मामले (SLP सं. 14124/2012 और SLP सं. 14125/2012) के फैसले पर निर्भर करेगी। मतलब, अदालत जो फैसला करेगी, उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया होगी।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन सिर्फ एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। कोई इंटरव्यू या अन्य नहीं होगा।

परीक्षा कैसे होगी:

  • यह परीक्षा CBRT (Computer Based Recruitment Test) यानी कंप्यूटर पर

या

  • OMR मोड (ऑफलाइन पेपर-पेन परीक्षा) में ली जा सकती है।

कौन-सा मोड होगा, इसका फैसला बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

सुचना: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के लिए GSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जानकारी चेक करते रहें, ताकि कोई भी अपडेट मिस न हो।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

1) विश्लेषणात्मक और गणितीय क्षमता
विषयमार्क्स
लॉजिकल रीजनिंग और डेटा इंटरप्रिटेशन30
गणितीय क्षमता30
कुल मार्क्स60
2) सामान्य ज्ञान और विषय आधारित ज्ञान
विषयमार्क्स
संविधान और करंट अफेयर्स30
विषय से संबंधित प्रैक्टिकल ज्ञान आधारित प्रश्न120
कुल मार्क्स150
  • कुल प्रश्न: 210
  • कुल मार्क्स: 210
  • कुल समय: 3 घंटे (180 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटे जायेगे।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की संख्या को ध्यान में रखते हुए, विभाग द्वारा परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे।
  • परीक्षा की तारीख, समय और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित सूचना विभाग की वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • उम्मीदवारों को अपने डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र में उल्लेखित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देनी होगी।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: OJAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://ojas.gujarat.gov.in

Step 2: Online Application” को खोले और “Apply” ऑप्शन को सिलेक्ट करे।

Step 3: उसमें से “GSSSB” को सिलेक्ट करे।

Step 4: इस पेज में 14 जुलाई 2025 (दोपहर 2:00 बजे) “GSSSB Surveyor Class-3 Advt. No. 325/202526” पर आवेदन करे।

Step 5: वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।

Step 6: आवेदन फॉर्म मागी गई सभी जानकारी को भरे और सभी जरुरी दस्तावेज़ को अपलोड करें

Step 7: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइट लिंक
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक सूचना PDFयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटojas.gujarat.gov.in

निष्कर्ष

GSSSB सर्वेयर भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो सिविल इंजीनियरिंग या सर्वेयर के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

इस भर्ती के ज़रिए आपको न सिर्फ एक सरकारी नौकरी मिलेगी, बल्कि अच्छी सैलरी और दूसरे फायदे भी मिलेंगे।

अगर आप इसके लिए योग्य हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें और अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।