Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। झारखंड राज्य के होमगार्ड विभाग ने 1614 होमगार्ड के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों पदों के लिए की जा रही है। अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो 30 जून से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मुख्य जानकारी – Jharkhand Home Guard Bharti 2025
विभाग का नाम: झारखंड होम गार्ड
पद का नाम: होम गार्ड
कुल पद: 1614
आवेदन शुरू: 15 जून 2025
आवेदन करने की अंतिम तारीख: 30 जून 2025
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट: jhpolice.gov.in
चलिए हम आपको भर्ती से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताते है।
पदों की जानकारी
| पद का नाम | कुल पद |
| ग्रामीण होम गार्ड | 1276 |
| शहरी होम गार्ड – पुरुष | 169 |
| शहरी होम गार्ड – महिला | 169 |
| कुल | 1614 |
जरुरी शिक्षा
- ग्रामीण होम गार्ड के लिए: उम्मीदवार का 7वीं पास होना अनिवार्य है।
- शहरी होम गार्ड के लिए: उम्मीदवार 10वीं पास होना जरुरी है।
आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदन करने के लिए कम से कम उम्र 19 साल होनी चाहिए।
- ज्यादा से ज्यादा उम्र 40 साल तक चल सकती है।
- सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को उम्र में छूट दी जाएगी।
शारीरिक मापदंड
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
लंबाई
- GEN/OBC/BC – 162 सेमी
- SC/ST – 157 सेमी
सीना
- GEN/OBC/BC – 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)
- SC/ST – 76 सेमी (फुलाकर 81 सेमी)
महिला उम्मीदवारों के लिए:
लंबाई: सभी वर्गों के लिए 148 सेमी
सीना: लागू नहीं होगा
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय ₹200/- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
1) शारीरिक परीक्षण (Physical Test)
- इस चरण में उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता और फिटनेस की जांच की जाएगी। इसमें दौड़, कूद और अन्य शारीरिक कसोटी शामिल हैं, जिनसे यह जाना जायेगा की उम्मीदवार सुरक्षा सेवाओं के लिए शारीरिक रूप से योग्य है या नहीं।
2) मेडिकल परीक्षण (Medical Exam)
- शारीरिक परीक्षण में सफल उम्मीदवारों को एक स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना होगा। इस मेडिकल जांच के माध्यम से पता लगाया जाएगा कि उम्मीदवार किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित न हो जिससे ड्यूटी के दौरान कोई मुश्केली ना हो।
3) दस्तावेज़ की जांच (Document Verification)
- अंत में उम्मीदवार के द्वारा आवेदन करते समय जो शैक्षणिक और अन्य प्रमाण-पत्रों दिए गए है उनकी जांच की जाएगी। इससे चयन प्रक्रिया और भी पारदर्शी होगी।
इन सभी स्टेप को पास करने के बाद, योग्य उम्मीदवारों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम होंगे, उन्हें नौकरी के लिए सिलेक्ट किया जायेगा।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाएं।
Step 2: “Home Guard Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
Step 4: सही से आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
Step 5: ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
Step 6: आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल के रखे।
निष्कर्ष
अगर आपने 7वीं या 10वीं पास कर ली है और आपकी उम्र 19 से 40 साल के बीच है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा मौका है जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं।
आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून है इसलिए समय से पहले आवेदन कर ले और आपके करियर को एक नहीं दिशा दे।
यह भी पढ़े = Graduates के लिए सरकारी नौकरी का मौका! OIDC में ₹75,000 महीना सैलरी वाली सीधी भर्ती शुरू!
