ओमनीबस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (OIDC) ने कंपनी सेक्रेटरी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आपको बता दे की यह भर्ती शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी।
अगर आपके पास स्नातक की डिग्री है और आप किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्था में काम करना चाहते है, तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है।
चलिए हम आपको इस नौकरी से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारियां देते है।

मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | OIDC लिमिटेड |
| पद का नाम | कंपनी सेक्रेटरी |
| पदों की संख्या | 1 |
| आयु सीमा | 35 वर्ष से कम |
| नौकरी का प्रकार | शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट बेस |
| वेतन | ₹ 75,000/- प्रति माह |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 21 जून 2025 |
तो चलिए दोस्तों आपको शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) – OIDC Ltd. कंपनी सेक्रेटरी भर्ती
1) शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- आपने पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री या इसके समकक्ष कोई और डिग्री होनी चाहिए।
- आपके पास इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) से कंपनी सेक्रेटरी का प्रमाणपत्र होना जरुरी है।
- आपने किसी सार्वजनिक संगठन या कंपनी में कम से कम 5 वर्षों तक कानूनी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए।
- साथ ही, नोकरी के लिए कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना बहुत जरुरी है।
2) वांछनीय योग्यता (Desirable Qualifications)
- अगर आपको अंग्रेज़ी, हिंदी और गुजराती—तीनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान है, तो यह आपकी प्रोफाइल को और भी ज्यादा मजबूत बनाने में मदद करेगा।
3) आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 35 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे ज्यादा उम्र वाले उमेदवार नौकरी के लिए पत्र नहीं है।
आवेदन शुल्क (Application Fee) – OIDC Ltd. कंपनी सेक्रेटरी भर्ती
- इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उमेदवार के पास से कोई भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानि, आप बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, कार्य का अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यानि, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
- इसलिए, अगर आपके पास ज़रूरी योग्यता और अनुभव है, तो इंटरव्यू की अच्छी तैयारी करके नोकरी पा सकते है।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply for OIDC Ltd. Company Secretary Recruitment)
पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।
जनरल मैनेजर, OIDC
OIDC का लिकर वेयरहाउस,
प्लॉट नंबर 20, गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल एस्टेट,
टीसीपीएल कंपनी के पास, मसाट,
दादरा और नगर हवेली – 396230
आपके आवेदन पत्र के साथ नीचे दिए गए प्रमाणपत्रों को जोड़ना जरुरी है:
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- ICSI से रजिस्ट्रशन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- अन्य आवश्यक दस्तावेज़ (यदि लागू हों)
महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में
कंपनी: OIDC लिमिटेड (एक सरकारी संगठन)
पद: कंपनी सेक्रेटरी (कॉन्ट्रैक्ट आधार पर)
वेतन: ₹ 75,000/- प्रति माह
अनुभव: 5 वर्ष का अनुभव (कानूनी व सचिवीय कार्यों में)
शैक्षणिक योग्यता: कंपनी सेक्रेटरी + मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
आवेदन की अंतिम तारीख: 21 जून 2025
अगर आप इन सभी योग्यताओ को पूरा करते हैं, तो आपके लिए यह सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का एक शानदार अवसर हो सकता है।
निष्कर्ष
हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको OIDC Ltd. में कंपनी सेक्रेटरी पद के लिए आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल और स्पष्ट रूप में मिल गई होंगी।
यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए हैं जो अपने कानूनी व सचिवीय अनुभव का उपयोग करते हुए अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।
यह भी पढ़े = ITI पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी का मौका! GSSSB में वायरमैन के 66 पदों पर भर्ती शुरू – ऐसे करें आवेदन
