अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है।

भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्थानीय बैंक अधिकारी (Local Bank Officer – LBO) के पदों पर 400 रिक्तियों की घोषणा की है। ये भर्तियां वर्ष 2025-26 के लिए JMGS-I ग्रेड के अंतर्गत की जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 12.05.2025
⏳ आवेदन की अंतिम तारीख: 31.05.2025
🌐 आधिकारिक वेबसाइट: www.iob.in

Indian Overseas Bank (IOB) Recruitment 2025

📌 वेतन एवं लाभ (Salary & Benefits) – IOB LBO भर्ती 2025

वेतन: ₹48,480 – ₹85,920 JMGS-I (Junior Management Grade Scale-I) के अंतर्गत होगा

भत्ते (Allowances): DA, HRA, CCA आदि बैंक नियमों के अनुसार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रोबेशन पीरियड: नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को 2 वर्ष का परिवीक्षा काल पूरा करना होगा।

बॉन्ड (Service Bond): उम्मीदवारों को बैंक के साथ ₹2,00,000 का सेवा बॉन्ड साइन करना और कम से कम 3 वर्ष की सेवा देना अनिवार्य होगा।

📌 रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

राज्यअनिवार्य भाषाकुल पदSCSTOBCEWSGEN
तमिलनाडुतमिल26039197026106
ओडिशाओड़िया1011314
महाराष्ट्रमराठी457312518
गुजरातगुजराती30528312
पश्चिम बंगालबांग्ला34539314
पंजाबपंजाबी2132628

👉 कुल रिक्तियाँ: 400 पद

👉 PwBD: हर श्रेणी में 4-4 पद आरक्षित (VI/HI/OC/ID)

📌 योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria) – IOB LBO भर्ती 2025

अगर आप इस भर्ती में आवेदन करने का सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए योग्यता मानदंडों को ध्यान से पढ़ें:

1️⃣ राष्ट्रीयता (Nationality):

  • भारत का नागरिक
  • नेपाल या भूटान का नागरिक
  • तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में स्थायी रूप से बस गया हो
  • भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया या वियतनाम से भारत सरकार के प्रमाण-पत्र सहित स्थायी रूप से भारत में बसने के उद्देश्य से आया हो

2️⃣ आयु सीमा (Age Limit) – 1 मई 2025 के अनुसार:

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष (यानी 2 मई 2005 या उससे पहले जन्मे)
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष (यानी 1 मई 1995 या उसके बाद जन्मे)

3️⃣ शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Graduate Degree) होनी चाहिए।
  • आवेदन के समय डिग्री या अंतिम वर्ष की मार्कशीट प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
Indian Overseas Bank (IOB) Recruitment 2025

📌 चयन प्रक्रिया (Selection Process) – IOB LBO भर्ती 2025

इंडियन ओवरसीज बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) बनने के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

1️⃣ ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam)

  • कुल प्रश्न: 140
  • कुल मार्क्स: 200
  • समय: 3 घंटे

नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।

📝 परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern):

विभागप्रश्नों की संख्यामार्क्ससमय
रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड306060 मिनट
सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग ज्ञान404030 मिनट
डाटा विश्लेषण और व्याख्या306060 मिनट
अंग्रेज़ी भाषा404030 मिनट
कुल1402003 घंटे

2️⃣ भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test – LPT):

  • यह परीक्षा उस स्थानीय भाषा में होगी जो उस राज्य की आधिकारिक भाषा है, जहाँ उम्मीदवार आवेदन कर रहा है।
  • छूट: यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में उस राज्य की भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी हो, तो उसे LPT से छूट मिल सकती है।

3️⃣ व्यक्तिगत इंटरव्यू (Interview):

  • ऑनलाइन परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू का वज़न 20% रहेगा।

🧮 फाइनल मेरिट (Final Selection Formula):

  • अंतिम चयन इस फॉर्मूले पर आधारित होगा:
  • 80% मार्क्स ऑनलाइन परीक्षा से + 20% मार्क्स इंटरव्यू से

📌 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

1️⃣ ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • www.iob.in पर जाएं
  • Careers सेक्शन में जाएं → Recruitment of Local Bank Officers 2025-26 पर क्लिक करें।
  • खुद को रजिस्टर करें व आवेदन फॉर्म भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान व हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

2️⃣ आवेदन शुल्क (Application Fee):

श्रेणी शुल्क (₹)
SC / ST / PwBD ₹175
GEN / OBC / EWS ₹850

यह भी पढ़े = Kunal Saraogi का Net Worth, Courses, Biography, Portfolio और Wife – पढ़िए पूरी जानकारी