कुणाल सराओगी एक प्रसिद्ध फाइनेंशियल एनालिस्ट, निवेशक, ट्रेनर और लेखक हैं, जिन्होंने शेयर बाजार के क्षेत्र में व्यापक अनुभव और गहरा ज्ञान हासिल किया है।
उनके सालो के अनुभव की वजह से लोग निवेश की रणनीतियों को आसानी से समझ पाते हैं, साथ ही शेयर बाजार से जुड़ी अहम जानकारी भी उन्हें मिलती है।
इस ब्लॉग में हम कुणाल सराओगी से जुड़ी जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें उनकी नेट वर्थ, यूट्यूब चैनल, वेबसाइट, उपलब्ध कोर्स, फीस, संपर्क माध्यम आदि के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

Kunal Saraogi Biography and Education
कुणाल सराओगी ने अपनी स्कूली पढ़ाई नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। साथ ही, देहरादून के सेंट जोसेफ एकेडमी से उन्होंने वित्तीय शिक्षा भी ली, जिससे उन्हें शेयर बाजार और निवेश की बारीकियों को समझने में काफी मदद मिली।
कुणाल सराओगी की शिक्षा के साथ-साथ उनका करियर भी बेहद प्रेरणादायक रहा है। वे एक कुशल टेक्निकल एनालिस्ट के रूप में काम करते हैं और आज उन्हें देश के प्रमुख फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स में गिना जाता है।
कुणाल सराओगी Equityrush वेब पोर्टल के सीईओ भी हैं, जो रिटेल निवेशकों के लिए पेड कोर्स और सेवाएं प्रदान करता है।
इस प्लेटफॉर्म पर वे निवेश, शेयर बाजार और वित्तीय जागरूकता से जुड़ी जानकारी, कोर्स और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराते हैं, ताकि आम लोग भी समझदारी से निवेश करना सीख सकें।
Kunal Saraogi Wife and Family
कुणाल सराओगी एक पारिवारिक व्यक्ति हैं। वे विवाहित हैं और उनका एक बेटा भी हैं, तुल्यतेज, जिनका जन्म 5 मार्च 2019 को हुआ था।
वर्तमान में वे अपनी पत्नी, बेटे और माँ के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहते हैं, जहाँ वे पारिवारिक जीवन और अपने व्यावसायिक जीवन के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए हुए हैं।
कुणाल सराओगी अक्सर अपनी मां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जो उनके परिवार के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाती हैं।
Kunal Saraogi Net Worth, Income & Earnings
कुणाल सराओगी की कुल संपत्ति का सटीक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन विभिन्न स्रोतों के अनुसार, यह $154,218 से $8 मिलियन (₹1.28 करोड़ से ₹66 करोड़) के बीच हो सकती है।
उनकी आय के स्रोतों में यूट्यूब चैनल, Equityrush.com , रियल एस्टेट और तकनीकी स्टार्टअप्स में निवेश, ब्रांड साझेदारियों और मीडिया उपस्थिति शामिल हैं।

Kunal Saraogi’s Youtube Channel and Instagram
कुणाल सराओगी की सोशल मीडिया उपस्थिति भी बहुत प्रभावशाली है। उन्होंने 21 जून 2017 को अपना यूट्यूब चैनल “Kunal Saraogi” शुरू किया था, जहाँ वे इंट्राडे पिक्स और लॉन्ग-टर्म निवेश से संबंधित सलाह देते हैं।
उनके चैनल पर अब तक 1,200 से अधिक वीडियो अपलोड हो चुके हैं, और उनके चैनल पर 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इस चैनल पर वे स्टॉक ऑफ द वीक जैसी विशेष जानकारी भी प्रदान करते हैं।
इसके साथ ही, कुणाल सराओगी इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं, जहां उनके 3 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी मां की तस्वीरें साझा करते हैं और उनके जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को फॉलोवर्स के साथ साझा करते हैं।
Equityrush.com Website and Courses
कुणाल सराओगी Equityrush.com पोर्टल के सीईओ हैं, जो आम निवेशकों को वित्तीय शिक्षा और निवेश कौशल प्रदान करता है।
यह पोर्टल विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो शेयर बाजार में निवेश करने की शुरुआत करना चाहते हैं। इच्छुक निवेशक इस पोर्टल पर पेड कोर्सेस के माध्यम से शेयर बाजार की गहरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Ways to Contact Kunal Saraogi
अगर आप कुणाल सराओगी से अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या निवेश की सलाह लेना चाहते हैं, तो आप उनके यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर उनसे जुड़ सकते हैं। इसके अलावा, आप Equityrush.com पोर्टल पर भी रजिस्टर कर सकते हैं और निवेश संबंधी कोर्सेस ले सकते हैं।
कुणाल सराओगी देश के जाने-माने बिज़नेस चैनल ज़ी बिज़नेस पर नियमित रूप से नज़र आते हैं।
वहां वे मशहूर एंकर अनिल सिंघवी के साथ एक खास सेगमेंट में हिस्सा लेते हैं, जिसमें वे शेयर बाजार की दिशा और इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए अपनी विशेषज्ञ राय साझा करते हैं। उनकी विश्लेषण शैली और स्पष्ट दृष्टिकोण की वजह से दर्शकों के बीच उनकी अच्छी खासी पहचान बन चुकी है।
यह भी पढ़े = Shubh Journey(Sanjay Kumar Swami) के परिवार, यात्रा, सब्सक्राइबर और कमाई से जुड़ी रोचक बातें !
