अगर आप अपने घर पर सोलर पैनल लगवाकर हर महीने बिजली के बिल से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।
इस योजना के तहत हर महीने 300 यूनिट तक बिजली बिल्कुल मुफ्त मिलती है। अप्रैल 2025 तक करीब 95 लाख से ज्यादा परिवार इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको इसका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में आसान भाषा में जानकारी देंगे।

प्रधानमंत्री ने 15 फरवरी 2024 को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की शुरुआत की थी। सरकार का लक्ष्य है कि देशभर के 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएं, ताकि लोग खुद की बिजली बना सकें और बिजली के भारी बिलों से राहत पा सकें।
इस योजना के तहत केंद्र सरकार सीधे लोगों के बैंक खातों में सब्सिडी भेजेगी, जिससे सोलर पैनल लगाने का खर्च काफी हद तक कम हो जाएगा।
सरकार लागत का करीब 40% हिस्सा सब्सिडी के रूप में दे रही है। इस योजना से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को 15,000 से 25,000 रुपये तक की बचत करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े = 2025 की सबसे स्टाइलिश SUV पेश – Citroen C5 Aircross के धांसू फीचर्स देख हर कोई हैरान!
Rooftop Solar Scheme/ PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना ज़रूरी है:
1) भारतीय नागरिक होना जरूरी है – आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का निवासी होना चाहिए।
2) छत वाला खुद का घर होना चाहिए – आपके पास ऐसा पक्का घर होना चाहिए जिसकी छत पर सोलर पैनल लगाए जा सकें। किराएदार इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
3) वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए – आपके घर में पहले से एक एक्टिव (चालू) बिजली कनेक्शन होना जरूरी है।
4) पहले से किसी सोलर सब्सिडी का फायदा नहीं लिया हो – यदि आपने पहले किसी अन्य योजना के तहत सोलर पैनल के लिए सब्सिडी ली है, तो आप इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

Rooftop Solar Scheme/ PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ जमा करने होंगे।
1) पहचान प्रमाण (ID Proof):
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- पैन कार्ड
2) पते का प्रमाण (Address Proof):
- राशन कार्ड
- बिजली बिल
- पानी का बिल
3) बिजली का ताज़ा बिल:
- जो यह दिखाए कि आपके नाम पर वैध बिजली कनेक्शन है।
4) छत के मालिक का प्रमाण:
- मकान की रजिस्ट्री
- प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद
- कोई अन्य दस्तावेज़ जो यह साबित करे कि वह घर आपका खुद का है और उस पर सोलर पैनल लग सकते हैं।
इन दस्तावेज़ों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय अपलोड करना होता है, इसलिए पहले से इनकी स्कैन्ड कॉपी तैयार रखें।
Rooftop Solar Scheme/ PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं और सरकार से सब्सिडी पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं:
स्टेप 1: पीएम सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2: ‘Consumer’ विकल्प पर क्लिक करें और ‘अभी आवेदन करें (Apply Now)’ चुनें।
स्टेप 3: अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें। फिर चेकबॉक्स पर क्लिक करें और ‘Verify’पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। उसे डालकर ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको नाम, ईमेल आईडी, पता, राज्य, ज़िला और पिन कोड डालकर ‘Save’ पर क्लिक करें।
स्टेप 6: यहां पूछा जाएगा कि क्या आप विक्रेता से फॉर्म भरवाना चाहते हैं। अगर ‘नहीं’ चुनते हैं, तो खुद “सोलर रूफटॉप के लिए आवेदन करें” टैब पर क्लिक करें और ज़रूरी डिटेल भरें।
स्टेप 7: आवेदन करने के बाद, आपका आवेदन DISCOM (स्थानीय बिजली कंपनी) को जाएगा। वहां से अनुमति (Approval) मिलने का इंतजार करें।
स्टेप 8: अनुमति मिलते ही DISCOM से जुड़े किसी पंजीकृत विक्रेता को चुनें और सब्सिडी के लिए अपना बैंक खाता विवरण भरें।
स्टेप 9: DISCOM की टीम आपके घर का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद सोलर पैनल लगाने का काम शुरू होगा।
स्टेप 10: DISCOM अंतिम निरीक्षण करेगा और एक सर्टिफिकेट जारी करेगा। इसके बाद आपको 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की रकम सीधे आपके बैंक खाते में मिल जाएगी।
सोलर पैनल क्षमता के अनुसार सब्सिडी

Rooftop Solar Scheme/ PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के फायदे
यह योजना सिर्फ आपके बिजली के बिल को कम नहीं करती, बल्कि देश के लिए भी कई बड़े फायदे लेकर आती है। आइए जानते हैं
1) बिजली बिल में बचत: सोलर पैनल लगवाने से घर के बिजली बिल में भारी कटौती होती है। हर महीने की बचत सालाना हजारों में पहुंच जाती है।
2) इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग: आप अपने EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) को भी घर के सोलर पैनल से चार्ज कर सकते हैं, जिससे ईंधन पर खर्च और भी कम हो जाएगा।
3) नई कमाई के मौके: जब आप सोलर पैनल से अपनी जरूरत से ज़्यादा बिजली बनाते हैं, तो उस अतिरिक्त बिजली को आप बिजली कंपनी को बेच सकते हैं। इसके बदले में आपको हर महीने पैसे मिलते हैं।
4) रोजगार के अवसर: सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस में तकनीकी युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा होंगी।
5) कार्बन उत्सर्जन में कमी: ज्यादा से ज्यादा सोलर पैनल लगने से प्रदूषण कम होगा और कार्बन उत्सर्जन घटेगा, जिससे पर्यावरण को सीधा फायदा मिलेगा।
6) देश को भी फायदा: जब लाखों घर सोलर एनर्जी अपनाएंगे, तो पूरे देश को हर साल 15,000 से 18,000 करोड़ रुपये तक की बिजली लागत में बचत होगी।
यह भी पढ़े = सिर्फ ₹10,499 में लॉन्च हुआ 5500mAh बैटरी वाला Vivo Y19 5G स्मार्टफोन, जानें इसके धमाकेदार फीचर्स!
