आज हम एक ऐसे शख्स की बात करेंगे, जिसने अपने सफर को ही अपनी पहचान बना लिया है। जी हा हम बात कर रहे है Sanjay Kumar Swami की जिन्हें लोग “Shubh Journey” यूट्यूब चैनल के जरिए भी जानते हैं।
उनका यूट्यूब चैनल लाखों लोगों को देशभर की खूबसूरती और संस्कृति से जोड़ता है। इस लेख में हम उनके परिवार, व्यक्तिगत जीवन, यूट्यूब यात्रा, कमाई और उनके जीवन से जुड़ी कई रोचक बातों के बारे में भी चर्चा करेंगे।

Sanjay Kumar Swami Family
यूट्यूबर संजय स्वामी का जन्म 21 जुलाई 1985 को राजस्थान के नाहरगढ़ में हुआ था। उसके पिता का नाम श्री मंगा दीप स्वामी और माता का नाम श्रीमती जानकी स्वामी है।
संजय कुमार स्वामी के परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं। उनके भाई का नाम श्यामा और बहनों के नाम टीला और सुमा हैं।
संजय स्वामी की शादी 16 जनवरी 2012 हुई थी। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती स्नेहा स्वामी (शारदा) है। उन्हें दो बेटियाँ हैं जिसका नाम सिया और शिवन्या है, जो हर यात्रा में उनके साथ रहती हैं और उनके सफर की साथी बनती हैं।
संजय स्वामी के पिता श्री मंगा दीप स्वामी पहले घर-घर जाकर आयुर्वेदिक दवाएँ बेचने का कार्य करते थे। अब पिछले लगभग दो वर्षों से वे “साधु जर्नी” नाम से एक ट्रस्ट के माध्यम से बिछड़ी हुई गायों की सेवा और पालन में समर्पित हैं। उन्होंने “Sadhu Journey” नाम से एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जिस पर लगभग 56,000 सब्सक्राइबर्स हैं।
Sanjay Kumar Swami Life Story
संजय ने सबसे पहले 23 सितंबर 2013 को “Sanjay Kumar Swami” के नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया जहाँ पर वे टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारियां और हैक्स शेयर करते हैं। इस चैनल पर अभी 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
संजय को बचपन से ही घूमने-फिरने का शौक था, और एक दिन उन्होंने ठान लिया कि अब वे अपने इन्हीं अनुभवों को दुनिया के साथ साझा करेंगे।
बाद में 27 अक्टूबर 2017 को उन्होंने अपने दूसरे यूट्यूब चैनल “Shubh Journey” की शुरुआत की। शुरुआत में सब आसान नहीं था, लेकिन उनके देसी अंदाज़, ईमानदारी भरी कहानियाँ और जमीनी अनुभवों ने लोगों का दिल जीत लिया।
वर्तमान में इस चैनल पर करीब 2.81 मिलियन (28 लाख) सब्सक्राइबर हैं और वे एक प्रसिद्ध ट्रैवल व्लॉगर बन चुके हैं।

Shubh Journey Youtube Journey, Earnings & Subscribers
व्लॉगिंग चैनल – Shubh Journey
27 अक्टूबर 2017 को संजय कुमार स्वामी ने जब अपने यूट्यूब चैनल “Shubh Journey” की शुरुआत की, तब शायद उन्होंने भी नहीं सोचा था कि एक दिन लाखों लोग उनके सफर का हिस्सा बनेंगे।
धीरे-धीरे लोग उनके कंटेंट से जुड़ते गए, और आज इस चैनल पर 1.8K से भी ज्यादा वीडियो अपलोड हो चुके हैं। उनकी ईमानदारी और सरलता के चलते आज 2.81 मिलियन (28 लाख) से अधिक सब्सक्राइबर उनके साथ जुड़े हुए हैं।
💰 कमाई का अंदाज़ा
मासिक: करीब ₹2 से ₹3 लाख
वार्षिक: लगभग ₹30 से ₹40 लाख
Sanjay Kumar Swami Youtube Journey, Earnings & Subscribers
दूसरा यूट्यूब चैनल – Sanjay Kumar Swami
उन्होंने दूसरा यूट्यूब चैनल 23 सितंबर 2013 को शुरू किया था। इस चैनल पर वे समय-समय पर टेक्निकल हैक्स, गैजेट्स से जुड़ी जानकारी, और छोटे-बड़े व्लॉग्स अपलोड करते हैं।
अब तक इस चैनल पर 694 से अधिक वीडियो अपलोड हो चुके हैं और इसे 6.35 लाख (613K) से ज्यादा लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं।
💰 कमाई का अंदाज़ा
मासिक: लगभग ₹20,000 से ₹40,000
वार्षिक: करीब ₹3 से ₹5 लाख

Sanjay Kumar Swami Life Style
वे पशुओं और पक्षियों से बेहद प्यार करते हैं। उनके कई व्लॉग्स में उन्हें जानवरों को खाना खिलाते और उनके साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है, जो उनकी संवेदनशीलता और नेचर से लगाव को साफ़ दर्शाता है।
संजय कुमार स्वामी अपने व्लॉग्स में अक्सर पेड़ लगाते हुए भी नजर आते हैं। उनका यह छोटा सा प्रयास पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।
अभी हाल ही में उन्होंने अपनी कार अल्टो में एक छोटा किचन सेटअप तैयार किया है, जिससे वे यात्रा के दौरान भी खुद खाना बना सकें और अपने दर्शकों को नई-नई जगहों पर खाना पकाने का अनुभव दे सकें।
Sanjay Kumar Swami देश-विदेश की यादगार यात्राएँ
वह अब तक भारत के सभी राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने वियतनाम, इंडोनेशिया और नेपाल जैसे विदेशी देशों का भी भ्रमण किया है, जहाँ की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को उन्होंने न सिर्फ करीब से महसूस किया, बल्कि अपने दर्शकों के साथ भी उन अनुभवों को साझा किया है।
हमें उम्मीद है कि संजय कुमार स्वामी उर्फ़ शुभ जर्नी से जुड़ी यह जानकारी आपको प्रेरणादायक और रोचक लगी होगी।
यह भी पढ़े = अनलिमिटेड बैटरी लाइफ के साथ Garmin Instinct 3 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और क्या है खास!
