चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने एक बार फिर मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के इरादे से अपना नया फोन Honor X70i लॉन्च कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 6000mAh की बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।

आइए इस स्मार्टफोन के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor X70i Smartphone Launched

डिजाइन और डिस्प्ले

Honor X70i में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 1080 x 2412 पिक्सल्स के रेजोल्यूशन और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे यह धूप में भी स्पष्ट दृश्य प्रदान करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

फोन का डिज़ाइन स्लिम और हल्का है, जिसका वजन लगभग 172 ग्राम है और मोटाई 7.2 मिमी है। यह डिवाइस IP65 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है।​

इसकी बॉडी में शानदार कर्व्ड एज और ग्लॉसी फिनिश दी गई है, जो इसे हाथ में पकड़ने पर एक शानदार फील देती है।

कीमत

Honor X70i को कुल तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है

8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये)
12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 1,699 (लगभग 20,000 रुपये)
12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 1,899 (लगभग 22,000 रुपये)

ये फोन चार कलर ऑप्शन पर्पल, व्हाइट, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध है।

यह भी पढ़े = 5800mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ OPPO A5 Pro 5G फोन लॉन्‍च, जानिए फीचर्स, कीमत और ऑफर्स!

बैटरी और चार्जिंग

Honor X70i में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है।

चार्जिंग की बात करें तो फोन में 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, यह फोन 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, यानी आप इसे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

Honor X70i Smartphone Launched

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Honor X70i में बेहतरीन कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 108-मेगापिक्सल सिंगल रियर कैमरा दिया गया है।

कैमरा में LED फ्लैश, HDR और पैनोरमा मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, यह 1080p@30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़े = नए शानदार फीचर्स के साथ आई नई Royal Enfield Hunter 350 बाइक, जानिए क्या हैं नए बदलाव!

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Honor X70i में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

यह ऑक्टा-कोर CPU और Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग अनुभव सुनिश्चित करता है।

फोन तीन वेरिएंट में आता है:

8GB RAM + 256GB स्टोरेज
12GB RAM + 256GB स्टोरेज
12GB RAM + 512GB स्टोरेज

हालांकि ध्यान दें कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है, यानी स्टोरेज एक्सपैंड करने का विकल्प नहीं मिलेगा।

Honor X70i Smartphone Launched

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

Honor X70i में आपको सभी लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं, जैसे:

डुअल सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट

5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3

USB Type-C 2.0 पोर्ट और OTG सपोर्ट

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक सपोर्ट

Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलता है।

डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग

निष्कर्ष : क्या आपको Honor X70i खरीदना चाहिए?

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो ₹20,000 से कम कीमत में बेहतरीन डिस्प्ले, दमदार बैटरी, शक्तिशाली प्रोसेसर और संतोषजनक कैमरा परफॉर्मेंस दे, तो Honor X70i आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है।

यह फोन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, फोटोग्राफी और दिनभर की मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है। इसके अलावा, इसका प्रीमियम डिजाइन और हल्का वजन भी इसे भीड़ से अलग बनाते हैं।

यह भी पढ़े = तगड़े माइलेज के साथ युवाओं को दीवाना बना रही है TVS Raider 125 बाइक, जानिए पूरी डिटेल्स!