Royal Enfield Hunter 350: दोस्तों, रॉयल एनफील्ड ने अपनी मशहूर बाइक Hunter 350 का नया 2025 मॉडल भारतीय बाजार में पेश किया है, जो कई शानदार अपडेट्स के साथ आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह ब्रांड की सबसे सस्ती और लोकप्रिय बाइक है, जिसे खासतौर पर युवा राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस बाइक में नए फीचर्स को शामिल किया है।

आइए जानते हैं कि नई बाइक में कौन-कौन से नए बदलाव किए गए हैं और इसमें कौन से नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

Royal Enfield Hunter 350 Bike Launched With New Updates

कीमत और वेरिएंट्स

Royal Enfield Hunter 350 तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली)
रेट्रो ₹1.50 लाख
मेट्रो ₹1.77 लाख
मेट्रो ₹1.82 लाख

यह बाइक आप सिर्फ ₹20,000 डाउन पेमेंट देकर और आसान EMI विकल्प के साथ अपने घर ला सकते हैं।

इंजन में कोई बदलाव नहीं किया

नई Royal Enfield Hunter 350 के इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही पुराना 349cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इससे बाइक शहर के ट्रैफिक और हाइवे दोनों पर स्मूद और शानदार रिस्पॉन्स देती है।

यह भी पढ़े = तगड़े माइलेज के साथ युवाओं को दीवाना बना रही है TVS Raider 125 बाइक, जानिए पूरी डिटेल्स!

माइलेज और मेंटेनेंस

Royal Enfield Hunter 350 का माइलेज भी काफी बेहतर है। यह एक लीटर पेट्रोल में 35 किलोमीटर तक का माइलेज देती है, जो 350cc सेगमेंट की बाइक्स के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है।

इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस टैंक को एक बार फुल कराने पर यह 450 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी आसानी से तय कर सकती है।

मेंटेनेंस के मामले में भी यह बाइक काफी भरोसेमंद है। रॉयल एनफील्ड का सर्विस नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है, जिससे आपको कहीं भी अपनी बाइक की सर्विस करवाना आसान हो जाता है।

Royal Enfield Hunter 350 Bike Launched With New Updates

Royal Enfield Hunter 350 के मुख्य अपडेट्स

1) नया एलईडी हेडलाइट्स

नई हंटर 350 अब एलईडी हेडलाइट्स से लैस है। पुराने मॉडल में जहाँ साधारण बल्ब का उपयोग होता था, वहीं अब आपको दमदार रोशनी के साथ एक मॉडर्न एलईडी लाइट्स मिलेगी।

यह रात के समय या खराब मौसम में राइडिंग करते वक्त बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती है।

2) बेहतर सस्पेंशन सेटअप

नई Hunter 350 के रियर सस्पेंशन में अब प्रोग्रेसिव स्प्रिंग्स का उपयोग किया गया है। इससे खराब रास्तों पर भी बाइक ज्यादा स्थिर और स्मूथ चलती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा में थकान कम महसूस होती है।

3) अपडेटेड सीट कम्फर्ट

रॉयल एनफील्ड ने इस बार राइडर और पिलियन दोनों के कम्फर्ट का खास ध्यान रखा है। सीट की फोम डेंसिटी को बढ़ाया गया है, जिससे सीट पहले से कहीं ज्यादा मुलायम और आरामदायक हो गई है।

4) डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

नया Hunter 350 अब एक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। इसमें आपको स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज जैसी बेसिक जानकारी के साथ ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम भी मिलता है, जो राइड के दौरान रास्ता ढूँढने में बेहद मददगार साबित होता है।

साथ ही इसमें अब USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप चलते-फिरते अपना स्मार्टफोन या अन्य डिवाइसेस चार्ज कर सकते हैं।

Royal Enfield Hunter 350 Bike Launched With New Updates

नए कलर ऑप्शंस

नई Royal Enfield Hunter 350 में अब नए और आकर्षक कलर ऑप्शंस भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह अब 6 कलर ऑप्शन में ऑफर की जाएगी।

1) रियो वाइट
2) टोक्यो ब्लैक
3) लंदन रेड
4) रेबेल ब्लू
5) डैपर ग्रे
6) फैक्ट्री ब्लैक

निष्कर्ष: क्या यह बाइक आपके लिए सही है?

अगर आप एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो शानदार लुक्स, दमदार परफॉर्मेंस, आधुनिक फीचर्स और आरामदायक राइडिंग अनुभव प्रदान करती हो, तो नया रॉयल एनफील्ड हंटर 350 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

यह उन युवाओं और अनुभवी राइडर्स दोनों के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है जो शहर के ट्रैफिक में भी स्टाइल और स्पीड का अनोखा अनुभव लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़े = 5800mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ OPPO A5 Pro 5G फोन लॉन्‍च, जानिए फीचर्स, कीमत और ऑफर्स!