चीनी स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी ब्रांड Xiaomi ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch Move को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह स्मार्टवॉच रेक्टेंगल AMOLED डिस्प्ले, कई हेल्थ फीचर्स और फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन बटन के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि यह घड़ी 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है।

इस लेख में हम इस वॉच के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे, ताकि आप यह तय कर सकें कि क्या ये स्मार्टवॉच आपके लिए एक सही विकल्प है या नहीं।

Redmi Watch Move Smartwatch Launched in india

डिस्प्ले

Redmi Watch Move में 1.85 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेज़ोल्यूशन 390×450 पिक्सल है। इस डिस्प्ले की खास बात है इसका 600 निट्स तक का ब्राइटनेस लेवल, जिससे यह तेज धूप में भी स्पष्ट दिखाई देती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस वॉच में Always-On Display का सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे यूज़र समय और अन्य जरूरी जानकारी बिना स्क्रीन टच किए ही देख सकता है।

यह भी पढ़े = OMG! ये है 26 पहियों वाली दुनिया की सबसे लंबी कार, खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए इसकी पूरी कहानी

बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Redmi Watch Move में 300mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 14 दिनों तक चल सकती है। वहीं अगर Always-On Display चालू रखा जाए, तो यह लगभग 5 दिनों तक चलती है।

सिर्फ 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से आप वॉच को 2 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप जल्दी में हों तब यह फीचर काफी उपयोगी है।

कीमत और उपलब्धता

Redmi Watch Move की कीमत भारत में सिर्फ ₹1,999 रखी गई है, जो इसे बेहद किफायती और बजट-फ्रेंडली स्मार्टवॉच बनाती है।

इस खास स्मार्ट वियरेबल की प्री-बुकिंग 24 अप्रैल से शुरू हो रही है। वहीं, 1 मई से आप इसे Flipkart, Xiaomi इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और कंपनी के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

2025 Redmi Watch Move Smartwatch Launched in india

स्मार्ट फीचर्स

Redmi Watch Move केवल एक फिटनेस ट्रैकर नहीं है, बल्कि यह एक स्मार्टफोन की तरह भी काम करती है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं:

ब्लूटूथ कॉलिंग: इसकी मदद से आप सीधे अपनी वॉच से कॉल उठा सकते हैं और बात भी कर सकते हैं ।

नोटिफिकेशन सपोर्ट: WhatsApp, SMS, कॉल अलर्ट, और अन्य ऐप नोटिफिकेशन मिलते हैं।

वेदर अपडेट्स, कैलेंडर रिमाइंडर, टास्क मैनेजमेंट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़े = 10 हजार से कम में AI फीचर्स वाला 5G फोन! Itel A95 5G भारत में लॉन्च – जानिए फीचर्स और कीमत

हेल्थ फीचर्स

24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग: आपके दिल की धड़कनों पर निरंतर नज़र रखती है।

SpO₂ सेंसर: रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को ट्रैक करता है – खासकर कोविड के समय यह फीचर बेहद अहम माना जाता है।

स्लीप ट्रैकिंग: आपकी नींद की गुणवत्ता को ट्रैक करता है – यह बताता है कि आपने कितनी गहरी नींद ली।

स्ट्रेस मॉनिटरिंग: आपके तनाव स्तर को मापता है और ज़रूरत होने पर रेस्ट और मेडिटेशन का सुझाव देता है।

महिला स्वास्थ्य ट्रैकिंग: महिलाओं के ओव्यूलेशन ट्रैक करने में मदद करता है।

Redmi Watch Move Smartwatch Launched in india

स्पोर्ट्स मोड्स

140 से ज्यादा प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड्स उपलब्ध हैं।

7 एक्टिविटीज़ को यह ऑटो-डिटेक्ट कर लेती है जैसे:

  • आउटडोर रनिंग
  • ट्रेडमिल रनिंग
  • वॉकिंग
  • साइकलिंग
  • फ्री ट्रेनिंग
  • रोइंग
  • अण्डरडोर रनिंग

निष्कर्ष

यदि आप ₹2,000 के बजट में एक शानदार फीचर-लोडेड स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, तो Redmi Watch Move आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

इसमें AMOLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग और HyperOS जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर महंगी स्मार्टवॉच में मिलते हैं।

यह भी पढ़े = भारतीय राइडर्स के लिए लॉन्च हुई Kawasaki की ये दमदार बाइक, जानिए कितनी है कीमत