भारत में होंडा टू-व्हीलर्स ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Dio का नया और दमदार वर्जन – 2025 Honda Dio 125 लॉन्च कर दिया है।
यह स्कूटर अब OBD2 इंजन, नए डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स के साथ पहले से भी ज्यादा पावरफुल, आकर्षक और टेक्नोलॉजी से भरपूर हो गया है।
कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में पेश किया है – DLX (डीएलएक्स) और H-Smart (एच-स्मार्ट)। चलिए आपको स्कूटर के कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

2025 Honda Dio 125: इंजन और परफॉर्मेंस
2025 Honda Dio 125 में 123.92cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो OBD2 (On-Board Diagnostics) नॉर्म्स के अनुसार है।
यह इंजन 8.16 bhp की पावर @ 6250 rpm और 10.3 Nm का टॉर्क @ 5000 rpm जनरेट करता है।
इसमें कंपनी की खास eSP (Enhanced Smart Power) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो इंजन की एफिशिएंसी को बढ़ाती है और स्मूथ राइड देती है।
ACG स्टार्टर टेक्नोलॉजी स्कूटर को बिना किसी शोर के स्टार्ट करने में मदद करती है, और Idling Stop System ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को ऑटोमेटिक बंद कर देता है जिससे फ्यूल की बचत होती है।
यह भी पढ़े = दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन! सिर्फ 3 इंच का डिस्प्ले, जानिए कीमत और फीचर्स
2025 Honda Dio 125: कीमत और वेरिएंट्स
होंडा डियो 125 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
Standard वेरिएंट – ₹96,749 (एक्स-शोरूम दिल्ली)
Smart वेरिएंट – ₹1,02,144 (एक्स-शोरूम दिल्ली)
इसके अलावा, कंपनी 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ 7 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी का ऑप्शन भी दे रही है। यानी आपको मिलती है कुल 10 साल की वारंटी – जो किसी भी स्कूटर के लिए बहुत बड़ी बात है।

2025 Honda Dio 125: कलर ऑप्शन
2025 Honda Dio 125 कुल 5 आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जो हर प्रकार के राइडर की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं:
पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे
मैट मार्वल ब्लू मेटालिक
पर्ल स्पोर्ट्स येलो
पर्ल इग्नियस ब्लैक
इम्पीरियल रेड
यह भी पढ़े = सिर्फ ₹18,000 में घर लाये 166KM चलने वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए Motovolt M7 की पूरी डिटेल
2025 Honda Dio 125: एडवांस फीचर्स
होंडा ने इस बार Dio 125 को बेहद एडवांस्ड फीचर्स से लैस किया है। इसमें आपको कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जो आज के डिजिटल युग के यूज़र्स को पसंद आएंगे।
इसमें 4.2 इंच TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज, एवरेज माइलेज, इंसटैंट माइलेज, क्लॉक, स्मार्ट की इंडीकेटर, बैटरी वोल्टेज आदि जानकारी दिखाता हैं।
Honda Smart Key सिस्टम (H-Smart) के ज़रिए अब स्कूटर को बिना चाबी के स्टार्ट किया जा सकता है, साथ ही इसमें स्मार्ट फाइंड, एंटी-थेफ्ट अलार्म और इंजन इम्मोबिलाइज़र जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।
इस स्कूटर में अब Honda RoadSync ऐप की सुविधा भी मिलती है, जिससे राइडिंग के दौरान नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट्स फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

2025 Honda Dio 125: डिज़ाइन
होंडा डियो 125 को खासतौर पर एक स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें शार्प और अग्रेसिव बॉडी लाइनें, ड्यूल-टोन कलर थीम, LED हेडलैम्प और टेललाइट्स, बॉडी-माउंटेड इंडिकेटर्स, स्प्लिट-स्टाइल ग्रैब रेल्स, ड्यूल आउटलेट मफलर और आकर्षक हीट शील्ड जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं, जो इसे सड़क पर एक दमदार और स्पोर्टी लुक देते हैं।
निष्कर्ष – क्यों खरीदें Honda Dio 125?
2025 की नई Honda Dio 125 न सिर्फ़ दिखने में शानदार है, बल्कि इसका परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और ब्रांड वैल्यू भी इसे एक बेहतरीन स्कूटर बनाते हैं।
अगर आप 125cc स्कूटर सेगमेंट में कुछ नया, आधुनिक और स्टाइलिश स्कूटर लेना चाहते हैं, तो Honda Dio 125 आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।
यह भी पढ़े = अगले सप्ताह आ रहा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए लॉन्च डेट और कीमत
