आजकल स्मार्टफोन की दुनिया में हर ब्रांड बड़ी स्क्रीन, हाई परफॉर्मेंस और मल्टी-कैमरा सिस्टम के साथ एक से बढ़कर एक डिवाइस पेश कर रहा है।
इन सबके बीच Unihertz कंपनी ने दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन Unihertz Jelly 2 पेश किया है, जिसमें सिर्फ 3 इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन भले ही आकार में छोटा है, लेकिन इसकी खूबियाँ किसी मिड-रेंज स्मार्टफोन से कम नहीं हैं।

Unihertz Jelly 2 डिस्प्ले
Unihertz Jelly 2 का लुक बेहद कॉम्पैक्ट और आकर्षक है। फोन में 3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 480×384 रेजॉलूशन वाला है। इस फोन का साईज़ किसी क्रेडिट कार्ड जितना है।
यह फोन हाथ में पकड़ने पर मुट्ठी में भी आसानी से बंद किया जा सकता है। इसका एंड्रॉयड इंटर्फेस और मॉडर्न डिज़ाइन इसे एकदम नया फील देता है। इसका डार्क ग्रीन और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन इसे एक प्रीमियम टच देता है।
यह भी पढ़े = अगले सप्ताह आ रहा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए लॉन्च डेट और कीमत
Unihertz Jelly 2 बैटरी
फोन में 2000mAh की बैटरी दी गई है, जो इसके साइज और स्क्रीन के हिसाब से पर्याप्त है। औसत उपयोग में यह बैटरी लगभग पूरा दिन चल जाती है।
यदि आप ज्यादा गेम या वीडियो नहीं चलाते, तो बैटरी बैकअप काफी संतोषजनक रहेगा। इतना ही नहीं, सिक्यॉरिटी को ध्यान में रखते हुए पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Unihertz Jelly 2 कीमत और उपलब्धता
Unihertz Jelly 2 की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग $189 है यानी भारतीय करेंसी में लगभग 16,179 रुपये के करीब होगी। आप इसे Unihertz की आधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि उसने अब तक 70 से अधिक देशों में अपने 30,000 से भी ज्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं।

Unihertz Jelly 2 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इस कैमरा से आप अच्छी रोशनी में ठीक फोटोज़ खींच सकते हैं। हालांकि, लो-लाइट परफॉर्मेंस ज्यादा अच्छी नहीं है – जो कि इस प्राइस रेंज और साइज के हिसाब से अपेक्षित है।
यह भी पढ़े = iQOO Z10 और Z10x भारत में लॉन्च: 7300mAh की बैटरी और 90W चार्जिंग, जानें कीमत और फीचर्स
Unihertz Jelly 2 डिज़ाइन
इस फोन का साइज है 95mm x 49.4mm x 16.5mm और इसका वजन है सिर्फ 110 ग्राम। आज के भारी-भरकम फोन की तुलना में यह फोन इतना हल्का और छोटा है कि आप इसे आसानी से किसी भी जेब में रख सकते हैं – चाहे वो जीन्स की फ्रंट पॉकेट हो या शर्ट की ब्रेस्ट पॉकेट।
फोन का फ्रेम मजबूत प्लास्टिक से बना है और स्क्रीन पर Gorilla Glass प्रोटेक्शन दी गई है, जिससे यह फोन छोटा होते हुए भी मजबूत और टिकाऊ है।
Unihertz Jelly 2 परफॉर्मेंस
छोटा फोन होने के बावजूद इसमें दमदार हार्डवेयर दिया गया है जो इसे एक पावरफुल मिनी स्मार्टफोन बनाता है।
फोन देखने में जितना छोटा है, इसकी पावर उतनी ही बड़ी है। इस फोन को 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। साथ ही बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Helio P60 प्रोसेसर और Mali-G72 MP3 GPU दिया गया है।
इस फोन में Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो एक साफ-सुथरा और लेटेस्ट एक्सपीरियंस प्रदान करता है। बिना किसी bloatware के यह स्टॉक एंड्रॉयड जैसा अनुभव देता है।

यह फोन किनके लिए है?
- अगर आप चाहते हैं कोई ऐसा स्मार्टफोन जो जेब में बिना भारीपन के आसानी से आ जाए
- जो लोग फोन की लत से थोड़ी दूरी बनाना चाहते हैं, लेकिन फिर भी ज़रूरत के वक्त कनेक्टेड रहना चाहते हैं
- बेसिक फीचर्स वाला फोन बच्चों के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकता है
- अगर आप बुज़ुर्गों के लिए ऐसा फोन चाहते हैं जो इस्तेमाल में आसान हो और साइज में छोटा हो – तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
निष्कर्ष: क्या यह खरीदने लायक है?
अगर आप एक कॉम्पैक्ट, पॉकेट-फ्रेंडली स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो, और जिसमें जरूरी स्मार्टफोन फीचर्स मौजूद हों – तो Unihertz Jelly 2 आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत उसका आकार है।
यह भी पढ़े = सिर्फ ₹18,000 में घर लाये 166KM चलने वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए Motovolt M7 की पूरी डिटेल
