आज के दौर में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसी को ध्यान में रखते हुए आप एक शानदार और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं? तो Motovolt M7 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। चलिए इसके कीमत और फीचर्स के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

Motovolt M7 Electric Scooter

Motovolt M7 दमदार मोटर

इस स्कूटर में 1.5 kW की BLDC हब मोटर लगी हुई है, जो 2.5 kW की पिक पावर और 120 Nm टॉर्क देती है। इसका मतलब यह है कि स्कूटर का पिकअप शानदार है और हल्की-फुल्की चढ़ाई या वजन ले जाने पर भी यह आसानी से चलता है।

Motovolt M7 पावरफुल बैटरी

Motovolt M7 में 3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो IP67 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है। यानी यह बैटरी बारिश या पानी के संपर्क में आने पर भी सुरक्षित रहती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

साथ ही कंपनी 3 साल या 60,000 किलोमीटर की बैटरी वारंटी भी देती है।

यह भी पढ़े = Vivo V50e की भारत में दमदार एंट्री: 50MP सेल्फी कैमरा, 90W सुपरफास्ट चार्जिंग और स्मार्ट AI फीचर्स!

Motovolt M7 कीमत और फाइनेंसिंग विकल्प

Motovolt M7 की एक्स-शोरूम कीमत 1.23 लाख रुपए रखी गई है, जो कि इसकी रेंज और फीचर्स के हिसाब से काफी किफायती मानी जा सकती है।

साथ ही, कंपनी कुछ बेहतरीन फाइनेंसिंग ऑप्शन भी दे रही है, जिसके तहत आप इस स्कूटर को सिर्फ ₹18,000 के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। यह फाइनेंस प्लान इसे और भी सुलभ बनाता है, ताकि आप बिना किसी चिंता के इसे अपने घर लाकर इस्तेमाल कर सकें।

Motovolt M7 Electric Scooter

Motovolt M7 लंबी रेंज

Motovolt M7 में दी गई बैटरी इतनी पावरफुल है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 166 किलोमीटर तक चल सकता है।

यह रेंज इस स्कूटर को रोजमर्रा के काम, ऑफिस आने-जाने, डिलीवरी सर्विस या ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग के लिए आदर्श बनाती है। आपको बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहेगी, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।

Motovolt M7 डिज़ाइन

Motovolt M7 को एक मजबूत और व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार डिज़ाइन दिया गया है। इसका रियर सेक्शन लोड कैरिंग के लिए उपयुक्त बनाया गया है, जिससे आप इसमें बड़ी आसानी से सामान भी ढो सकते हैं।

इसके साथ-साथ यह स्कूटर डिलीवरी बिजनेस (Swiggy, Zomato, Amazon, Zevo आदि) के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन बनता है।

चाहे आप शहर के व्यस्त रास्तों पर हों या फिर लंबी यात्रा पर, यह स्कूटर आपकी हर जरूरत को पूरा करेगा। इसकी अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिससे यह स्कूटर शहर के हर तरह के ट्रैफिक में सहज और आसानी से चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़े = टोयोटा ने मचाया धमाल! 2025 Urban Cruiser Hyryder भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और क्या हुए बदलाव

Motovolt M7 चार्जिंग टाइम

Motovolt M7 को सामान्य चार्जर से लगभग 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। आप इसे घर के किसी भी सामान्य सॉकेट में चार्ज कर सकते हैं, यानी अलग से EV चार्जिंग स्टेशन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों के लिए फायदेमंद है।

Motovolt M7 Electric Scooter

Motovolt M7 के स्मार्ट फीचर्स

Motovolt M7 का फीचर्स बेहद आकर्षक और युवा के साथ-साथ सभी उम्र के लोगों को पसंद आने वाला है। इसमें एलईडी हेडलाइट और टेललाइट शामिल हैं, जो रात के समय शानदार विजिबिलिटी प्रदान करता है।

इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जिससे आपको स्कूटर की बैटरी और स्पीड की जानकारी मिलती है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर में Geo-fencing, Remote Lock/Unlock, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं।

इसके अलावा सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक, रियल में ड्रम ब्रेक, ट्यूबलेस टायर और एलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

निष्कर्ष: क्या आपको Motovolt M7 खरीदना चाहिए?

अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ़ रहे हैं जो लंबी रेंज, बेहतरीन फीचर्स, मजबूत डिज़ाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस दे सके, तो Motovolt M7 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

यह न केवल पारंपरिक स्कूटर्स का बढ़िया विकल्प है, बल्कि यह आने वाले समय में आपके खर्चों में भी भारी कटौती कर सकता है।

यह भी पढ़े = iQOO Z10 और Z10x भारत में लॉन्च: 7300mAh की बैटरी और 90W चार्जिंग, जानें कीमत और फीचर्स