Ultraviolette shockwave: अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Shockwave (शॉकवेव) भारतीय बाजार में लॉन्च की है।
यह बाइक ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है और इसे 1.50 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है, जो पहले 1,000 ग्राहकों के लिए मान्य है। इसके बाद, इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये हो जाएगी।
यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक बाइक की फीचर्स और रेंज के बारे में पूरी जानकारी देते है।

Ultraviolette Shockwave मोटर पावर और रेंज
शॉकवेव में 14.5 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 505Nm का पीक टॉर्क प्रदान करती है। यह सेटअप 4kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो फुल चार्ज पर 165 किमी की प्रमाणित IDC रेंज देता है।
इसका वजन केवल 125 किलोग्राम है, और यह 0 से 60 किमी/घंटा की गति सिर्फ 2.9 सेकंड में प्राप्त कर सकती है, जबकि यह बाइक 120 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है।
यह भी पढ़े = Ultraviolette Tesseract: दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च, शुरुआती ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट
Ultraviolette Shockwave बुकिंग और डिलीवरी
शॉकवेव की बुकिंग अल्ट्रावॉयलेट की आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप्स के माध्यम से शुरू हो चुकी है, और इसकी डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।
यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो शानदार ड्यूल-टोन रंगों में आएगी – येलो और ब्लैक का कॉम्बिनेशन इसे स्पोर्टी और एनर्जेटिक लुक देता है, जबकि व्हाइट और रेड का मेल इसे प्रीमियम और स्टाइलिश बनाता है। ये कलर ऑप्शन इसे सड़क पर और भी खास और आकर्षक बनाते हैं।
Ultraviolette Shockwave फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 5-इंच की TFT स्क्रीन दी गई है, जो जरूरी राइडिंग जानकारी दिखाती है। इसके अलावा, इसमें 4 ट्रैक्शन कंट्रोल मोड, स्विचेबल ड्यूल-चैनल ABS और 6-लेवल डायनेमिक रीजेन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
अल्ट्रावायलेट शॉकवेव में डुअल प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप दिया गया है, जो शानदार विजिबिलिटी और स्टाइलिश लुक प्रदान करते हैं।

Ultraviolette Shockwave डिजाइन
शॉकवेव को एक नए लाइटवेट प्लेटफ़ॉर्म पर बनाया गया है, जो रैली मशीनों से प्रेरित है।
इसका डिज़ाइन स्लीक और दमदार है, जिसमें हाई-माउंटेड फ्रंट फेंडर, स्लिम सिंगल-पीस सीट, वर्टिकली-स्टैक्ड एलईडी हेडलैम्प, टॉल हैंडलबार और शार्प रियर फेंडर जैसे स्टाइलिश एलिमेंट्स शामिल हैं, जो इसे एक अग्रेसिव लुक देते हैं।
इलेक्ट्रिक बाइक होने के कारण इसमें जबरदस्त लो-एंड एक्सेलेरेशन मिलेगा, जिससे इसे उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाना और भी मजेदार हो जाएगा।
इस बाइक का टू-सीटर वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे राइडर के साथ एक अतिरिक्त पैसेंजर के लिए आरामदायक सफर सुनिश्चित होगा।
Ultraviolette Shockwave ब्रेकिंग और सस्पेंशन
शॉकवेव के फ्रंट में 37mm कार्ट्रिज-टाइप टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है, जो बेहतर स्टेबिलिटी और कंट्रोल प्रदान करता है, जबकि रियर में 180mm ट्रैवल वाला मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है।
इस बाइक के अगले पहिए का साइज 19 इंच रखा गया है, जबकि पीछे 17 इंच का पहिया मिलता है।
अगर ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो, इस इलेक्ट्रिक बाइक में आगे की तरफ 270mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो ड्यूल-पिस्टन कैलिपर के साथ आता है। वहीं, रियर में 220mm का डिस्क ब्रेक मिलता है, जिसमें फ्लोटिंग पिस्टन कैलिपर लगा है।
यह भी पढ़े = Ultraviolette Tesseract: दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च, शुरुआती ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट
