इटली की प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी अप्रिलिया ने अपनी नई बाइक अप्रिलिया ट्यूनो 457 (Aprilia Tuono 457) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस बाइक को पहली बार EICMA 2024 में प्रदर्शित किया गया था और अब यह भारतीय सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है। अप्रिलिया की यह नई बाइक कुछ हद तक अप्रिलिया RS 457 से मिलती है, जो अपने शक्तिशाली प्रदर्शन और आधुनिक डिजाइन के लिए जानी जाती है।

Aprilia Tuono 457

Aprilia Tuono 457 इंजन

टुओनो 457 में 457cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 47bhp की पावर और 43.5Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसका वजन मात्र 159 किलोग्राम (ड्राई वेट) है, जो इसे तेज और चुस्त बनाता है।

बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स है, और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर एक वैकल्पिक एक्सेसरी के रूप में उपलब्ध है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Aprilia Tuono 457 कीमत और बुकिंग

Aprilia Tuono 457 बाइक को 3.95 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

इस बाइक की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। ग्राहक इसे ऑनलाइन या डीलरशिप के माध्यम से सिर्फ 10 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू होगी।

नई Tuono 457 में आपको दो कलर ऑप्शन मिल जाएंगें। जिसमें रेड ब्लैक और व्हाइट ग्रे शामिल है।

अप्रिलिया टुओनो 457 उन राइडर्स के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है जो स्टाइल, प्रदर्शन, और आधुनिक तकनीक का संयोजन चाहते हैं। इसकी लॉन्चिंग भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रीमियम नेकेड बाइक्स की श्रेणी में नए मानदंड स्थापित करेगी।

Aprilia Tuono 457

Aprilia Tuono 457 फीचर्स

बाइक में राइड-बाय-वायर सिस्टम, टू-चैनल एबीएस, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, क्विक शिफ्टर, दोनों पहियों में डिस्‍क ब्रेक और एडजस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी कई बेहतरीन फीचर्स भी शामिल हैं। इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया
गया है।

अप्रिलिया टुओनो 457 में राइडिंग के लिए ईको, स्‍पोर्ट्स और रेन जैसे तीन मोड्स मिलते है।

Aprilia Tuono 457 सस्पेंशन

टुओनो 457 अपने सेगमेंट में एकमात्र बाइक है जिसमें एल्यूमिनियम फ्रेम है। इसका चेसिस दो लेटरल एल्यूमिनियम बीम्स से बना है, जो स्टीयरिंग हेड और रियर पर बोल्टेड हैं।

सस्पेंशन के लिए, बाइक में यूएसडी टेलीस्‍कोपिक फ्रंट फॉर्क और रियर में मोनोशॉक सस्‍पेंशन को दिया गया है।

Aprilia Tuono 457 डिजाइन

अप्रिलिया टुओनो 457 का डिजाइन पूरी तरह से नया है, जिसमें सभी-एलईडी लाइटिंग, नया फ्यूल टैंक, साइड पैनल और टेलपीस शामिल हैं।

इसका 5-इंच का TFT कलर इंस्ट्रूमेंट पैनल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे राइडर को महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से मिलती है।

किनसे है मुकाबला

अप्रिलिया की ओर से Tuono 457 को 450 सीसी के स्‍पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में लाया गया है। भारतीय बाजार में इस बाइक का सीधा मुकाबला KTM 390 Duke, TVS Apache RTR 310, Yamaha MT-03 और Hero Mavrick 440 जैसी बाइक्स से होगा।

यह भी पढ़े = Vivo V50 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और दमदार AI फीचर्स, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन