2025 New Honda Activa: देश की दिग्गज टू-व्हीलर ऑटो कंपनी Honda मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई Honda Activa 110 स्कूटर को नए अवतार के साथ लॉन्च कर दिया है।
Activa सीरीज लंबे समय से भारत में सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद स्कूटरों में से एक रही है। इस बार कंपनी ने अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी, डिज़ाइन और फीचर्स को नए स्तर पर ले जाते हुए इस मॉडल को पेश किया है।
आइए इस स्कूटर के फीचर्स, कीमत और विशेषताओं पर एक नज़र डालते हैं।

2025 New Honda Activa की कीमत
होंडा एक्टिवा 110 स्कूटर को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड (STD), डिलक्स (DLX) और H-Smart वेरिएंट शामिल है।
कीमत की बात करें तो इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 80,950 रुपए है। इसके रंग और फीचर्स वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
2025 New Honda Activa कलर ऑप्शन और डिजाइन
2025 होंडा एक्टिवा स्कूटर ग्राहकों को यह स्कूटर पर्ल प्रिशियस वाइट, डिसेंट ब्लू मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, रेबेल रेड मेटैलिक और पर्ल साइरन ब्लू जैसे 6 आकर्षक कलर ऑप्शन में मिल जाएगा।
कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन DLX वेरिएंट में अब अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

2025 New Honda Activa इंजन
नए एक्टिवा स्कूटर में 109.51CC का सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन दिया गया है, जो OBD2B compliant के साथ आता है।
यह इंजन 8,000 RPM पर 5.88 kW की पावर और 5,500 RPM पर 9.05Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
OBD2B का मतलब है On-Board Diagnostics 2B। यह तकनीक वाहन के इंजन से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित और कम करने में मदद करती है।

2025 New Honda Activa के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.2 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जो माइलेज, स्पीड और फ्यूल से संबंधित जानकारी प्रदान करती है।
आप Honda RoadSync app के जरिये स्मार्टफोन को कनेक्ट करके नैविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा एक्टिवा में यूएसबी टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
