भारतीय ब्रांड Noise ने मंगलवार को अपनी लोकप्रिय ColorFit सीरीज़ में दो नए स्मार्टवॉच ColorFit Pro 6 और Pro 6 Max लॉन्च किए हैं।
स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी, AI पावर्ड पर्सनलाइजेशन और स्मार्ट कंट्रोल्स जैसे फीचर्स से लैस हैं।
आइए इनके फीचर्स, कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Noise ColorFit Pro 6 Series की कीमत
Noise ColorFit Pro 6 Max की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे खरीदने के लिए Noise की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Noise ColorFit Pro 6 की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है, जबकि इसका सबसे महंगा वेरिएंट 6,499 रुपये में मिलता है।
दोनों मॉडल 22 जनवरी यानी आज से Noise की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 27 जनवरी से शुरू होगी।
इन नई स्मार्टवॉच सीरीज की बिक्री 29 जनवरी से अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़े = Vayve Eva Solar Car: घर लाएं सबसे सस्ती सोलर इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 80 पैसे में दौड़ेगी 1 किलोमीटर

Noise ColorFit Pro 6 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
1.85-इंच AMOLED डिस्प्ले
390×450 पिक्सल रेजोल्यूशन और ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले
हेल्थ फीचर्स
हार्ट रेट मॉनिटरिंग
SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) ट्रैकिंग
स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मैनेजमेंट फीचर
बैटरी लाइफ
एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ
मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट
एडवांस फीचर्स
100+ स्पोर्ट्स मोड
IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट
बिल्ट-इन जीपीएस
कॉल नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल, और स्मार्ट एआई असिस्टेंट
सिक्योरिटी के लिए पासवर्ड प्रोटेक्शन
वॉच में इमरजेंसी SOS

Noise ColorFit Pro 6 Max स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले और डिजाइन
बड़ा 1.96 -इंच का AMOLED डिस्प्ले
410×502 पिक्सल रेजोल्यूशन
स्टेनलेस स्टील बॉडी और बेजल-लेस डिजाइन
एडवांस फीचर्स
बिल्ट-इन जीपीएस
ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट
इन-बिल्ट माइक और स्पीकर
मल्टीपल वॉच फेस और कस्टमाइज़ेशन विकल्प
5 ATM वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग
बैटरी लाइफ
सिंगल चार्ज पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ
हेल्थ फीचर्स
100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट
सभी बेसिक और प्रीमियम हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स
मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज

इन दोनों स्मार्टवॉच में EN2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह वॉच Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आती है और iOS तथा एंड्रॉयड दोनों डिवाइस को सपोर्ट करती है।
यह स्मार्टवॉच एआई की मदद से यूज़र्स की एक्टिविटी को एनालाइज़ करती है और उसे इंटेलिजेंट सलाह में बदलकर शेयर करती है, जिससे यूज़र्स अपनी सेहत का बेहतर तरीके से ध्यान रख सकें।
