Vayve Eva Solar Electric Car: दिल्ली में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (BMGE 2025) में इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप कंपनी Vayve ने आज देश की पहली सोलर पावर्ड कार ‘Vayve Eva’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।
इस कार की सबसे खास बात यह है कि ये कार सूरज की रोशनी और इलेक्ट्रिक दोनों ही तरीकों से चलाई जा सकती है।
चलिए इस इलेक्ट्रिक कार के कीमत, रेंज और फीचर के बारे में जानकारी देते है।
Vayve Eva Price in India
भारत में लॉन्च हुई इस सोलर पावर्ड कार को तीन वेरिएंट्स में उतारा गया है, जिसमे Nova, Stella और Vega शामिल है।
वेरिएंट कीमत (रुपयों में एक्स-शोरूम)
Nova 3.25 लाख
Stella 3.99 लाख
Vega 4.49 लाख
सिर्फ 5000 रुपये देकर इस कार को बुक कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दे की इस कीमत में ये कार केवल शुरुआती 25000 ग्राहकों को ही बेची जाएगी। कंपनी का ये टारगेट पूरा होते ही, कंपनी इस कारकी कीमत को बढ़ा भी सकती है।
यह भी पढ़े = Realme 14 Pro और 14 Pro Plus: भारत में लॉन्च, ठंड में बदलेगा कलर! जानें कीमत और फीचर्स
Vayve Eva Solar Car Range
इसमें लिक्विड कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो कि, 12kW का पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
सोलर एनर्जी की मदद से यह कार एक साल में करीब 3000 किलोमीटर तक चल सकती है। इस सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।
कंपनी का दावा है कि यह सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार केवल 0.50 पैसे प्रति किलोमीटर के खर्च में चल सकती है।
रियर व्हील ड्राइव वाली इस कार की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
Vayve Eva Solar Car Interior
कार के इंटीरियर की बात करे तो इसमें एयर कंडिशन (AC) के साथ एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सिस्टम दिया गया है।
इस मिनी कार में एक शानदार पैनारोमिक सनरूफ भी दिया गया है। कार छोटी होने के बावजूद इसके इंटीरियर में काफी स्पेस प्रदान की गई है।
यह भी पढ़े = Realme 14 Pro और 14 Pro Plus: भारत में लॉन्च, ठंड में बदलेगा कलर! जानें कीमत और फीचर्स
Vayve Eva Solar Car Charging
इस कार में 14kWh क्षमता की लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग किया गया है।
कार की बैटरी को आसानी से किसी भी सामान्य घरेलू (15A) सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है।
घरेलू सॉकेट से इस कार की बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगते हैं, जबकि DC फास्ट चार्जर (CCS2) का उपयोग करने पर इसे केवल 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।
Vayve Eva Solar Car Size
कार की साइज के बारे में बात करें तो इसकी उंचाई 1590mm, लंबाई 3060mm, चौड़ाई 1150mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm दिया गया है।
इस कार का कुल वजन 800 किलोग्राम है और यह अधिकतम 250 किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पिछले पहियों में ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं।
Vayve Eva Solar Car Design
यह कार खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में रोजमर्रा की छोटी यात्राओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है।
कार में आगे की तरफ सिंगल सीट दिया गया है जो ड्राइवर के लिए है और पीछे की तरफ चौड़ी सीट मिलती है, जिस पर एक व्यक्ति और बच्चा बैठ सकता है।
ड्राइविंग सीट के बगल में अंदर की तरफ एक फोल्डिंग ट्रे दिया गया है, जिस पर आप लैपटॉप इत्यादि रख सकते हैं।
