स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus को लॉन्च कर दिया है।
फीचर्स की बात करें तो Realme 14 Pro Plus दुनिया का पहला ऐसा फोन है जो कि 16 डिग्री से नीचे टेंपरेचर जाते ही रंग बदल लेता है।
आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स।

Realme कंपनी
Realme एक चीनी स्मार्टफोन ब्रांड है, जिसे 2018 में स्थापित किया गया था। कंपनी अपनी बजट-फ्रेंडली और प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है।
Realme ने बहुत ही कम समय में भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।
यह भी पढ़े = DJI Flip कॉम्पैक्ट ड्रोन लॉन्च: फोल्डेबल डिज़ाइन और व्लॉगिंग के लिए बेस्ट, कीमत और फीचर्स जानें
Realme 14 Pro Plus 5G Price in India
बिक्री की बात करें तो, इस फोन की सेल 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और सभी रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
Realme 14 Pro Plus को तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, 8GB+256GB वाले वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
बैंक कार्ड से पेमेंट पर 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।
Realme 14 Pro 5G Price in India
Realme 14 Pro दो वेरिएंट्स 8GB+128GB और 8GB+256GB में उपलब्ध है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर कंपनी 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

Realme 14 Pro 5G Specifications
डिस्प्ले
इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500nits है। ये फोन क्वाड कर्व डिस्प्ले के साथ उतारा गया है।
प्रोसेसर
मल्टीटास्किंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
बैटरी
डिवाइस में लंबी बैटरी लाइफ के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है। ये बैटरी 45W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है।
कैमरा सेटअप
रियलमी 14 प्रो फोन में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन के पिछले हिस्से में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है।
वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Realme 14 Pro Plus 5G Specifications
डिस्प्ले
रियलमी 14 प्रो प्लस में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार एक्सपीरियंस के लिए 1.5K रिजोल्यूशन देता है।
प्रोसेसर
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
बैटरी
इस स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप
रियलमी 14 प्रो प्लस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमे 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है।
फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
