अमेज़न ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्ट अलार्म क्लॉक Echo Spot लॉन्च किया है, जो कि कस्टमाइजेबल डिस्प्ले और नए अलार्म साउंड्स जैसे कई एडवांस फीचर्स से लैस है।
इसमें Alexa Voice Assistant का भी सपोर्ट मिलता है, जिसके जरिए यह आपकी वॉइस कमांड पर काम करेगा।
आइए इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी देते है।

Amazon Echo Spot कीमत
Amazon Echo Spot ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
सिर्फ लिमिटेड समय के लिए आप इसे ₹6,449 की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर खत्म होने के बाद इसकी कीमत ₹8,999 हो जाएगी।
आप इस डिवाइस को Amazon.in, Blinkit, और Croma के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़े = सिर्फ ₹9,999 में लॉन्च हुआ Redmi 14C 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Amazon Echo Spot फीचर्स
1) कस्टमाइज़ेबल डिस्प्ले
इसमें 2.83 इंच की टच स्क्रीन कस्टमाइज़ेबल डिस्प्ले मिलती है।
इको स्पॉट में आठ विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए क्लॉक फेस और छह रंगीन थीम उपलब्ध हैं, जिन्हें उपयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं।
इस डिस्प्ले में समय, अलार्म, मौसम और डिवाइस में चल रहे म्यूजिक की जानकारी देखी जा सकती है।
2) स्पीकर
इसमें 1.73 इंच का फ्रंट-फायरिंग स्पीकर है, जो स्पष्ट आवाज़ और गहरे बास के साथ संगीत अनुभव को बेहतर बनाता है।
आप एलेक्सा से कहकर Amazon Music, Apple Music, Spotify और JioSaavn जैसे प्लेटफॉर्म से संगीत, पॉडकास्ट और ऑडियोबुक चला सकते हैं।
3) नाइट मोड
रात में स्क्रीन की चमक को कम करने के लिए नाइट मोड उपलब्ध है, जिससे उपयोगकर्ता बिना किसी परेशानी के समय देख सकते हैं।

4) अलार्म
आप अपने मनपसंद गाने या संगीत पर अलार्म सेट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यूजर्स को बस इतना कहना होगा ‘एलेक्सा, सेट अ वीकडे अलार्म फॉर 7am विथ डिवोशनल सॉन्ग्स।’
साथ ही इस डिवाइस में चार नए अलार्म साउंड्स– ऑरोरा, डेब्रेक, एंडेवर और फ्लटर को भी शामिल किया गया है।
अलार्म को आप टैप करने के साथ-साथ वॉइस कमांड के जरिए भी बंद कर सकते हैं।
5) स्मार्ट कन्ट्रोल
उपयोगकर्ता एलेक्सा के माध्यम से स्मार्ट लाइट्स और अन्य स्मार्ट होम उपकरणों को नियंत्रित कर सकते हैं, और एलेक्सा रूटीन सेट करके अपने रोजमर्रा के कामों को आसान बना सकते हैं।
आप एलेक्सा से कहकर दूसरे एलेक्सा डिवाइस पर ऑडियो कॉल भी कर सकते हैं।
इस डिवाइस में कई तरह के प्राइवेसी कंट्रोल दिए गए हैं, जिसमें माइक्रोफ़ोन ऑन/ऑफ बटन और वॉयस रिकॉर्डिंग्स को देखने और डिलीट करने की क्षमता शामिल है।
