2025 New Ather 450 series: ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एथर एनर्जी ने नए साल 2025 में Ather 450 सीरीज को अपडेट किया है।
नए साल के मौके पर कंपनी ने Ather 450X को अपडेट करते हुए स्कूटर में कई बदलाव किए हैं और इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की है।
अगर आप भी नई Ather 450 सीरीज को खरीदना चाहते है तो यहां हम आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

2025 Ather 450 Series कीमत
एथर एनर्जी की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर 2025 एथर 450 सीरीज को ऑफिशियल वेबसाइट और शोरूम के माध्यम से 2,500 रुपये में बुक कर सकते हैं।
यह स्कूटर अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार फीचर्स प्रदान करते हैं।
Ather 450 series सीरीज की कीमतें (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु)
Ather 450S की कीमत : 1,29,999 रुपये
Ather 450X 2.9kWh की कीमत : 1,46,999 रुपये
Ather 450X 3.7kWh की कीमत : 1,56,999 रुपये
Ather 450 Apex की कीमत : 1,99,999 रुपये

2025 Ather 450 Series फीचर्स
टचस्क्रीन डिस्प्ले: इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो रियल-टाइम नेविगेशन, व्हाट्सएप नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट, गूगल मैप्स और बैटरी स्टेटस दिखाता है।
कनेक्टिविटी: यह स्कूटर मोबाइल ऐप से कनेक्ट होता है, जिससे आप स्कूटर की लाइव लोकेशन और चार्जिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
डिजाइन: इसमें MRF’s Zapper N e-tred टायर मिल रहा हैं, जिससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ग्रिप पहले से कई ज्यादा मजबूत हो जाती है।
सॉफ्टवेयर: अपडेटेड 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स – Rain Mode, Road Mode and Rally Mode और लेटेस्ट AtherStack6 सॉफ्टवेयर जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
डिस्क ब्रेक्स: आगे और पीछे डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो तुरंत स्कूटर को रोकने में मदद करते हैं।
आरामदायक सीट: लंबी और चौड़ी सीट इसे यात्राओं के लिए आरामदायक बनाती है।
ये भी पढ़े = Hyundai Creta EV: मिलेगी 473km की रेंज और बैटरी पर 8 साल की वारंटी, कार की बुकिंग शुरू

2025 Ather 450 Electric Scooter Series
Ather 450S
एथर 450S सीरीज का सबसे बेस वेरिएंट है, जो फुल चार्ज होने पर 122 किमी तक की रेंज प्रदान करता है।
इसके प्रो वेरिएंट में नेविगेशन और एक्स्ट्रा राइडिंग मोड्स की सुविधा दी गई है। यह वेरिएंट स्टिल व्हाइट, कॉस्मिक ब्लैक, स्पेस ग्रे और स्टील्थ ब्लू जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
Ather 450X 2.9kWh
इस वेरिएंट में 2.9kWh की बैटरी दी गई है, जो पूरी तरह चार्ज होने पर 126 किमी तक की रेंज प्रदान करती है।
450X वेरिएंट को 4 मौजूदा रंग विकल्पों के साथ 3 नए रंगों में पेश किया गया है, जिनमें लूनर ग्रे, ट्रू रेड और हाइपर सैंड शामिल हैं।
प्रो वेरिएंट में आपको म्यूजिक और कॉल के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन के लिए गूगल मैप्स और लाइव लोकेशन जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।
Ather 450X 3.7kWh
इस वेरिएंट में 3.7kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर 161 किलोमीटर तक की रेंज देती है। 2025 एथर 450 एक्स की टॉप गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।
प्रो पैक में आपको बेहतर सस्पेंशन ट्यूनिंग और एडवांस्ड राइडिंग मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो राइडिंग का अनुभव और भी शानदार बना देते हैं।
Ather 450 Apex
फुल चार्ज होने पर यह 157 किलोमीटर तक की रेंज देता है, और इसमें 3.7kWh की बैटरी लगाई गई है।
इसमें शानदार और ब्राइट LED हेडलाइट्स, बेहतरीन सस्पेंशन और टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
