भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने अपना नया स्मार्टफोन Lava Yuva 2 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है।
स्मार्टफोन में AI फीचर्स से लैस 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर Unisoc T760 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
चलिए इस फ़ोन के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी देते है।

Lava Yuva 2 5G कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में AI-सपोर्टेड 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है, जो LED फ्लैश के साथ आता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़े = Meta का स्मार्ट चश्मा : मिलेगा 12MP का कैमरा और 32GB का स्टोरेज, जानें फीचर्स और कीमत
Lava Yuva 2 5G की कीमत
लावा कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने इस स्मार्टफोन को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसकी कीमत मात्र 9,499 रुपये रखी गई है।
आप इस फोन को Lava के रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। यह दो रंगों – ब्लैक और व्हाइट – में उपलब्ध है।
इस स्मार्टफोन की खास बात है की कंपनी ने इसमें “प्रीमियम मार्बल फिनिश” दिया गया है, जो इसे शानदार लुक देता है।

Lava Yuva 2 5G डिस्प्ले
स्मार्टफोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को स्पष्ट और चमकदार दृश्य अनुभव मिलता है।
लावा युवा 2 5G एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो उपयोगकर्ताओं को नवीनतम फीचर्स और सुरक्षा अपडेट प्रदान करता है।

Lava Yuva 2 5G बैटरी
स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो USB टाइप-C पोर्ट के जरिए 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सेफ्टी के लिए, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।
Lava Yuva 2 5G डिज़ाइन
स्मार्टफोन का बैक पैनल प्रीमियम मार्बल फिनिश के साथ आता है और यह दो रंग विकल्पों – मार्बल ब्लैक और मार्बल व्हाइट में उपलब्ध है।
इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर LED रिंग लाइट है, जो नोटिफिकेशन या कॉल आने पर जलती है, जिससे उपयोगकर्ता महत्वपूर्ण सूचनाओं को मिस नहीं करते।
Lava Yuva 2 5G प्रोसेसर
यह स्मार्टफोन Unisoc T760 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है।
इसके अलावा, रैम को एडिशनल 4GB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित होती है।
