Vivo ने भारतीय बाजार में एक नया 5जी स्मार्टफोन Vivo Y29 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है की फोन ‘मिलिट्री ग्रेड’ ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस फोन में 6.68 इंच की LCD डिस्प्ले, IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट रेटिंग और 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

आइए इस फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Vivo Y29 5G New Smartphone Launched

Vivo Y29 5G डिस्प्ले और डिज़ाइन

Vivo Y29 5G में 6.68 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

स्मार्टफोन का डिज़ाइन आधुनिक और आकर्षक है, जो ग्लेशियर ब्लू, टाइटेनियम गोल्ड, और डायमंड ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।

साथ ही, यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है।

ये भी पढ़े = New Honda Activa 125 भारत में लॉन्च, मिलेगी TFT डिस्प्ले, जानें कीमत, माइलेज और स्मार्ट फीचर्स

Vivo Y29 5G कीमत 

वीवो वाई29 5जी फोन चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत वेरिएंट के हिसाब से अलग – अलग है।

4 GB + 128 GB: 13,999 रुपये

6 GB + 128 GB: 15,499 रुपये

8 GB + 128 GB: 16,999 रुपये

8 GB + 256 GB: 18,999 रुपये

अगर आप Vivo Y29 स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो आपको 1500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर चुनिंदा बैंक कार्ड्स और डिजिटल वॉलेट्स के माध्यम से उपलब्ध है।

Vivo Y29 5G Smartphone Launched in India

Vivo Y29 5G बैटरी और चार्जिंग

स्मार्टफोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक उपयोग की सुविधा प्रदान करती है।

साथ ही, यह 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे डिवाइस को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह 79 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है और चार वर्षों तक 80% बैटरी क्षमता बनाए रखता है।

ये भी पढ़े = भारत में लॉन्च हुआ Joy Nemo इलेक्ट्रिक स्कूटर, 17 पैसे में 1 किलोमीटर चलेगी, जानें विशेषताएं

Vivo Y29 5G कैमरा

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा है, जो उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें लेने में सक्षम है। साथ ही, इसमें 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी QVGA कैमरा भी है, जो लईडी फ्लैश लाइट के साथ आएगा।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में AI फोटो इन्हैंस, एआई इरेजर जैसे कैमरा मोड मिलेंगे।

Vivo Y29 5G New Smartphone

Vivo Y29 5G प्रोसेसर और मेमोरी

यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो 6nm आर्किटेक्चर पर बना हुआ है।

स्मार्टफोन में 4GB, 6GB, और 8GB के रैम विकल्प मिलते हैं, साथ ही 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह डिवाइस एंड्रॉइड 14 आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है, जो उपयोगकर्ताओं को सुगम और तेज़ अनुभव प्रदान करता है।

Vivo Y29 5G अन्य फीचर्स

सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

स्मार्टफोन की लंबाई 165.75 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 198 ग्राम है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है।

ये भी पढ़े = New Honda Activa 125 भारत में लॉन्च, मिलेगी TFT डिस्प्ले, जानें कीमत, माइलेज और स्मार्ट फीचर्स