Honor ने गेमिंग स्मार्टफोन Honor GT को चाइना में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 16GB तक रैम और 1TB तक का इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।
फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,300mAh की बैटरी मिलती है।
आइए इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor GT डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2664×1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें आई प्रोटेक्शन फीचर भी कंपनी ने दिया है।
ये भी पढ़े = Lava Blaze Duo 5G: सस्ती कीमत में लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Honor GT कीमत
चाइना में HONOR GT को विभिन्न वेरिएंट्स में पेश किया गया है। यह फोन अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 24 दिसंबर से लाइव होने वाली है।
12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग ₹26,388) है।
16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,399 युआन (लगभग ₹28,788) है।
12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग ₹31,188) है।
16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग ₹34,188) है।
16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन (लगभग ₹39,588) है।
फोन को कंपनी ने Phantom Black, Ice Crystal White, और Aurora Green कलर्स में पेश किया है।

Honor GT कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा मिलता है।
फोन में 12MP का अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसमें 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड हो सकते हैं। इसमें EIS स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है।
Honor GT स्टोरेज और बैटरी
इसमें 16 जीबी LPDDR5x रैम और 1 टीबी UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है, जो हाई प्रदर्शन वाली ऐप्लिकेशंस और मीडिया-कंटेंट के लिए पर्याप्त क्षमता प्रदान करता है।
फोन को पावर देने के लिए 5300mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Honor GT फीचर्स
स्मार्टफोन के फ़ीचर की बात करे तो गेमिंग फोन होने के कारण कंपनी ने इसमें 3D नेचरल सर्कुलेशन कूलिंग सिस्टम दिया है जो फोन को गर्म होने से बचाते है।
फोन में AI फीचर्स शामिल हैं, जैसे AI रेंडरिंग, AI फेस रिकग्निशन और AI फोटोग्राफी, जो इसे और अधिक स्मार्ट और उपयोगी बनाते हैं।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और ड्यूल 4G VoLTE जैसे ऑप्शन दिए गए है।
Honor GT परफॉर्मेंस
इसमें क्वालकॉम का शक्तिशाली Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जो दमदार प्रदर्शन और मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है।
ओएस की बात करें, तो Honor GT Android 15 पर आधारित MagicOS 9.0 पर काम करता है।
