Portronics ने अपने LED प्रोजेक्टर्स की रेंज को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को भारत में Beem 500 स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्टर को लॉन्च किया है।
इसमें 1080p फुल-एचडी नेटिव रिज़ॉल्यूशन, 120 इंच तक का डिस्प्ले और 8K अल्ट्रा-एचडी सपोर्ट मिलता है।
चलिए आपको इसके कीमत और फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Portronics Beem 500 Smart LED Projector कनेक्टिविटी
इस डिवाइस में यूजर्स सीधे स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट से कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं, जिससे नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, हॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अपने मनपसंद शो और मूवी का आनंद बड़ी स्क्रीन पर लिया जा सकता है।
साथ ही वाई-फाई और ब्लूटूथ की मदद से एक्सटर्नल स्पीकर या हेडफोन्स को कनेक्ट कर सकते है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए HDMI, दो USB पोर्ट, ईथरनेट पोर्ट और AUX आउटपुट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Portronics Beem 500 Smart LED Projector कीमत
कीमत की बात करे तो पोर्ट्रोनिक्स बीम 500 की कीमत भारत में 39,999 की शुरुआती कीमत पर पोर्ट्रोनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इसके अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और दूसरे ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए भी खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़े = Hero Vida V2: इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 165 किमी रेंज और 90 km/h की टॉप स्पीड, जानें कीमत

Portronics Beem 500 Smart LED Projector वीडियो क्वालिटी
पोर्ट्रोनिक्स बीम 500 में 1080p फुल एचडी नेटिव रेज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करता है और 8K Ultra HD तक अपस्केल करने की क्षमता रखता है।
इसमें 6700 लुमेन का एलईडी लैंप है, जिसे यह डस्ट-फ्री शार्प इमेज और जीवंत रंग प्रदान करता है।
आप 40-इंच से लेकर 120-इंच तक के डिस्प्ले साइज के साथ हाई-क्वालिटी वीडियो और इमेज का आनंद ले सकते है।

Portronics Beem 500 Smart LED Projector फीचर
प्रोजेक्टर में स्मार्ट ऑब्स्टेकल डिटेक्शन फीचर दिया गया है जिससे प्रोजेक्टर अपने और प्रोजेक्शन स्क्रीन के बीच किसी भी बाधा को पहचान कर हाई-क्वालिटी डिस्प्ले प्रदान करता है।
इसमें परफेक्ट रेक्टेंगुलर व्यू और ऑटोमैटिक शार्प फोकस के लिए “इंटेलिजेंट स्क्रीन अलाइनमेंट” फीचर दिया गया है, जो स्क्रीन को खुद ही सही तरीके से एडजस्ट कर देता है।
यह प्रोजेक्टर वॉयस-कंट्रोल रिमोट के साथ आता है, जिससे आप अपनी आवाज के जरिए कंटेंट को आसानी से सर्च कर सकते हैं।
