Hero VIDA V2 Electric Scooter: भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के सब-ब्रांड Vida ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर V2 को लॉन्च किया है।
इसे आप तीन वेरिएंट्स- V2 लाइट, V2 प्लस और V2 प्रो में खरीद सकते है। इस तीनों ही वैरिएंट में आपको अलग अलग बैटरी देखने को मिलेगी।
आइए आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, बैटरी और रेंज के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Hero Vida V2 मोटर
पावर के लिए इसमें स्विंगआर्म-माउंटेड PMS मोटर दी गई है जो 8 bhp की पावर और 26 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।
Hero Vida V2 में रिमूवेबल IP67-रेटेड बैटरी पैक दी गई है। स्कूटर के वैरिएंट के हिसाब से तीनों स्कूटर में अलग अलग कैपेसिटी वाली बैटरी है।
ये भी पढ़े = भारत में लॉन्च हुआ iQOO 13 स्मार्टफोन, मिलेगा 16GB रैम और 50MP ट्रिपल कैमरा, कीमत जाने
Hero Vida V2 की कीमत
यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा: लाइट, प्लस और प्रो।
Hero Vida V2 Lite की कीमत 96,000 रुपये (एक्स-शोरूम)
Hero Vida V2 Plus की कीमत 1,15,000 रुपये (एक्स-शोरूम)
Hero Vida V2 Pro की कीमत 1,35,000 रुपये (एक्स-शोरूम)
हीरो का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 5 साल या 50,000 किमी तक की वारंटी के साथ आता है, जबकि इसके बैटरी पैक पर 3 साल या 30,000 किमी तक की वारंटी प्रदान की जाती है।

Hero Vida V2 Lite: बैटरी और रेंज
विडा V2 लाइट इस वेरिएंट में सबसे किफायती मॉडल है। यह 2.2 kWh बैटरी पैक के साथ आता है जो एक बार चार्ज करने पर 94 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 69 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इसमें आपको राइड और इको राइडिंग मोड मिलते है। हीरो के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले शामिल है।
Hero Vida V2 Plus: बैटरी और रेंज
विडा V2 प्लस वेरिएंट में 3.44kWh क्षमता की बैटरी पैक मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 85 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड और फुल चार्ज करने पर 143 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
विडा V2 प्लस में चार राइडिंग मोड हैं – इको, राइड, स्पोर्ट और कस्टम।
Hero Vida V2 Pro: बैटरी और रेंज
विडा V2 प्रो इस वेरिएंट में सबसे महंगा मॉडल है। इसमें 3.94kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। इसमें 90 किमी की टॉप स्पीड और एक बार फुल चार्ज करने पर 165 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। V2 प्रो में चार राइडिंग मोड हैं – इको, राइड, स्पोर्ट और कस्टम। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.9 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ ने में सक्षम है।

Hero Vida V2 फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो V2 के सभी तीनो वैरिएंट में 7 इंच का TFT डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस एंट्री, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, एलईडी लाइटिंग जैसे कई फीचर शामिल है।
Hero Vida V2 डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो, स्कूटर में एक टेलीस्कोपिक फोर्क और एक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
इसमें आपको डिस्क-ड्रम ब्रेकिंग सेटअप, 155mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 777mm सीट की ऊंचाई मिलती है।
स्कूटर में आपको दो कलर ऑप्शन मिल जाएंगे, जिसमें मैट नेक्सस ब्लू-ग्रे और ग्लॉसी स्पोर्ट्स रेड कलर शामिल है।
