Lava Yuva 4 Price in India: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लावा (Lava) ने भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन Lava Yuva 4 को लॉन्च कर दिया है।
इस स्मार्टफोन में आपको एचडी डिस्प्ले, 50MP का रियर कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।
आइए फोन के कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Yuva 4 डिस्प्ले
स्मार्टफोन में आपको 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T606 चिपसेट प्रोसेसर मिलता है।
Lava Yuva 4 स्टोरेज
ये स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमे 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज शामिल है।
फोन के स्टोरेज को SD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़े = सिर्फ 39,999 रुपये में Ola Electric स्कूटर हुआ लॉन्च, रेंज 112Km, 499 रुपये में करें बुक
Lava Yuva 4 कीमत
इस फोन की कीमतों की बात करें तो इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है।
Lava Yuva 4 की बिक्री कंपनी ने 28 नवंबर से ही शुरू कर दी है। इसे आप लावा स्टोर्स से खरीद सकते हैं। साथ ही कंपनी फ्री होम सर्विस भी ऑफर रही है।
ये तीन कलर वैरिएंट ग्लोसी व्हाइट, ग्लोसी पर्पल और ग्लोसी ब्लैक में उपलब्ध है।

Lava Yuva 4 कैमरा
इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो LED फ्लैश के साथ आता है।
जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है। साथ ही इस फोन का डिज़ाइन भी काफी आकर्षित करने वाला है।
फोन की सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Lava Yuva 4 बैटरी
पावर के लिए फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। ये बैटरी 10W की चार्जिंग सपोर्ट करती है।
इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है।
